प्रेसनोट थाना ट्रांस यमुना कमिश्नरेट आगरा 23.07.2024
कोल्ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर महिला के साथ दुष्कर्म करने की घटना में संलिप्त अभियुक्त को थाना ट्रांस यमुना पुलिस टीम द्वारा किया गया गिरफ्तार…..
दिनांक 24.05.2024 को वादिया द्वारा थाना ट्रांस यमुना पर सूचना दी गयी कि वादिया के पति गाड़ी ड्राइवर है और वादिया के पति का दोस्त अनिकेत तौमर भी गाड़ी ड्राइवर है जो कि वादिया के पति दीपक के साथ उसके घर आ जाता था दिनांक 05.04.2024 को अनिकेत तोमर वादिया के घर आया और कहा की वह पार्टी दे रहा है और पार्टी के बहाने वादिया और उसके बच्चों को अनिकेत अपने साथ ले गया जहां उसने वादिया को कोल्ड्रिंक पिलाने के बहाने से उसमें नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया और वादिया के साथ दुष्कर्म किया। और वादिया व उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी देकर चला गया और अब अनिकेत तोमर वादिया को अपने पति को छोडकर उसके साथ शादी करने के लिए कह रहा है और विरोध करने पर पूरे परिवार को जान से मारने को धमकी दे रहा है। इस सम्बन्ध में थाना ट्रांस यमुना पर मु0अ0सं0
194/2024 धारा 376/328/506 भादवि पंजीकृत किया गया । दिनांक 23.07.2024 को थाना ट्रांस यमुना पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में गश्त/चैकिंग की जा रही थी, इस दौरान मुखबिर द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर टेढ़ी बगिया ईट की मंडी के पास से अभियुक्त अनिकेत तोमर को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-
अनिकेत तोमर पुत्र राम अवतार निवासी ग्राम शाहपुरा थाना मनिया धौलपुर राजस्थान।
आपराधिक इतिहास का विवरणः-
मु0अ0सं0 194/2024 धारा 376/328/506 भादवि थाना ट्रान्स यमुना कमिश्नरेट आगरा।
पुलिस टीम का विवरणः-
01. प्रभारी निरीक्षक भानू प्रताप सिंह, थाना ट्रांस यमुना, कमिश्नरेट आगरा।
02. 30नि0 रवेन्द्र कुमार थाना ट्रांस यमुना, कमिश्नरेट आगरा। 03. है0का0 मनोज कुमार, का0 पवन कुमार थाना ट्रांस यमुना, कमिश्नरेट आगरा।
मीडिया सैल, नगर जोन, कमिश्नरेट आगरा।


