Agra: ताज का दीदार करने आई बहराइच की 60 वर्षीय महिला पर्यटक को ताज सुरक्षा पुलिस ने परिजनों से मिलाया Tv92News

Spread the love

बहराइच की 60 वर्षीय महिला पर्यटक को ताज सुरक्षा पुलिस ने परिजनों से मिलाया
आगरा) 27 जनवरी 2026 को
उत्तर प्रदेश के बहराइच से ताजमहल देखने आए पर्यटकों के समूह से 60 वर्षीय महिला पर्यटक सरोज भारती ताजमहल देखने के बाद अपने परिजनों से बिछड़ गई वह गलती से पश्चिमी गेट से बाहर आ गई और काफी देर तक अपने परिजनों को खोजती रही जब वह नहीं मिले तो उन्होंने अपने बिछड़ने की सूचना ताजमहल के पश्चिमी गेट पर नियुक्त थाना ताज सुरक्षा पुलिस की क्विक रिस्पांस टीम के प्रभारी उप निरीक्षक शिवराज सिंह को दी सूचना पर उनके परिजनों की तलाश सीसीटीवी फुटेज, रेडियो अनाउंसमेंट एवं आरटी सेट मैसेज के माध्यम से की गई फल स्वरुप 20 मिनट के अंदर उनके परिजनों को पूर्वी गेट से खोज कर उनसे मिलाया गया महिला द्वारा आगरा पुलिस की सहायता के लिए आभार व्यक्त किया गया।
पुलिस टीम में,उप निरीक्षक शिवराज सिंह,उप निरीक्षक सतीश कुमार ,उप निरीक्षक आशना बी ,आरक्षी शैलेंद्र कुमार,महिला आरक्षी प्रीति सम्मिलित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *