आगरा :त्योहारों पर बजाज ऑटो का बड़ा तोहफ़ा, आगरा पहुँची पूरी ट्रेन भरकर 100 से अधिक बजाज गोगो इलेक्ट्रिक व्हीकल
आगरा। इलेक्ट्रिक व्हीकल की दुनिया में क्रांतिकारी बदलाव लाने वाले बजाज ऑटो ने इस बार त्योहारों पर आगरा को एक ऐतिहासिक तोहफ़ा दिया है। कंपनी ने बीस वर्षों में पहली बार पूरी ट्रेन भरकर 100 से अधिक बजाज गोगो इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर भेजे हैं। बुधवार सुबह यह विशेष ट्रेन यमुना ब्रिज स्थित माल गोदाम पर पहुँची, जहां उसका स्वागत उत्साह और गर्व के साथ किया गया।
इस मौके पर मनोरम बजाज के मैनेजिंग डायरेक्टर राम मोहन कपूर और डायरेक्टर गौरव कपूर ने बताया कि दीपावली और धनतेरस जैसे शुभ अवसरों पर ग्राहकों की बढ़ती मांग को देखते हुए बजाज ऑटो ने यह विशेष खेप भेजी है। उन्होंने कहा कि यह वाहन जल्द ही मनोरम बजाज के आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, मैनपुरी, एटा और कासगंज स्थित शोरूम पर उपलब्ध होंगे।
एमडी राम मोहन कपूर ने बताया कि मनोरम बजाज का प्रयास हमेशा से ही न सिर्फ ग्राहकों को बेहतर और सुरक्षित वाहन उपलब्ध कराना रहा है, बल्कि रोजगार सृजन, सड़क सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना भी इसकी प्राथमिकता रही है। उन्होंने कहा कि बजाज गोगो इलेक्ट्रिक व्हीकल आने वाले समय का वाहन है। यह न केवल पर्यावरण के लिए अनुकूल है बल्कि सुरक्षित और किफ़ायती होने के साथ-साथ हज़ारों बेरोजगार युवाओं को रोजगार का अवसर भी उपलब्ध कराता है।
डायरेक्टर गौरव कपूर ने बताया कि इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती लोकप्रियता से साफ है कि उपभोक्ता अब हरित ऊर्जा को प्राथमिकता दे रहे हैं। थ्री-व्हीलर बजाज गोगो एक भरोसेमंद, टिकाऊ और सुलभ विकल्प है जो छोटे-बड़े शहरों में आवागमन का चेहरा बदल रहा है।
उन्होंने आगे कहा कि मनोरम बजाज की यह पहल आगरा और आसपास के ज़िलों के लिए एक नई रोजगार क्रांति भी लेकर आएगी, क्योंकि गोगो जैसे ई-व्हीकल आसानी से ऋण पर फाइनेंस में उपलब्ध हैं और बहुत से लोगों के लिए आजीविका का साधन बन सकते हैं।
त्योहारों के मौसम में इस विशेष खेप के आगमन ने न केवल ऑटोमोबाइल बाजार को नई गति दी है, बल्कि उपभोक्ताओं के बीच इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रति बढ़ते विश्वास को भी मजबूत किया है।
फोटो कैप्शन यमुना ब्रिज स्थित माल गोदाम पर विशेष ट्रेन से आगरा पहुंचे बजाज गोगो ईवी ऑटो के खेप के साथ मनोरम बजाज के एमडी राम मोहन कपूर और डायरेक्टर गौरव कपूर।
धन्यवाद
भवदीय
राम मोहन कपूर
मैनेजिंग डायरेक्टर


