आगरा ब्रेकिंग थाना जगदीशपुरा पुलिस टीम एवं सर्विलांस टीम नगर जोन द्वारा की गयी संयुक्त कार्यवाही, महिला को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने की घटना में संलिप्त अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार Tv92News

Spread the love

थाना जगदीशपुरा पुलिस टीम एवं सर्विलांस टीम नगर जोन द्वारा की गयी संयुक्त कार्यवाही, महिला को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने की घटना में संलिप्त अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार…

दिनांक 21.12.2024 को वादिया द्वारा थाना जगदीशपुरा पर सूचना दी गयी कि वादिया एक विधवा महिला है और पति की मृत्यु के बाद वादिया की मुलाकात वादिया के पति के दोस्त अभिषेक तिवारी से हुई थी। अभिषेक तिवारी ने वादिया को शादी का झांसा देते हुए वादिया के साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाए और बाद में शादी करने से मना कर दिया जब वादिया ने अभिषेक तिवारी के विरूद्ध थाना में शिकायत दर्ज करायी और अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया तब अभियुक्त ने वादिया से कहा कि वह उससे शादी कर लेगा तब वादिया ने आपसी समझौता कर लिया इसके बाद वादिया ने अभिषेक तिवारी के बच्चे को जन्म दिया और अभिषेक तिवारी ने वादिया से मंदिर में शादी कर ली और वादिया के साथ रहने लगा। दिनांक 28.10.2024 को अभिषेक तिवारी वादिया के घर आया और वादिया से कहा कि वादिया उसके घर वालों और पत्नी से कहे कि उनके बीच कोई सम्बन्ध नही है और बच्चा भी अभिषेक तिवारी का नहीं है। वादिया के मना करने पर अभिषेक ने वादिया को अपने घर बुलाकर घर वालों से बात करने के लिए कहा जब वादिया अभिषेक के घर पहुंची तब अभिषेक तिवारी द्वारा अपने घर वालों के साथ मिलकर वादिया को जान से मारने की नियत मार-पीट की गयी। इस संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर दिनांक 21.12.2024 को थाना जगदीशपुरा पर मु0अ0सं0 779/2024 धारा 191(2)/115(2)/109(1)/309(4)/69/127(2)/74/333/352/351/(2)/82(1) बीएनएस पंजीकृत किया गया।

 

आगरा पुलिस का सराहनीय कार्य से पर्यटक खुश

 

दिनांक 17.02.2025 को थाना जगदीशपुरा पुलिस टीम द्वारा मुखबिर द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर महिला को शादी का झांसा देकर महिला के साथ शारीरिक शोषण करने वाले अभियुक्त अभिषेक तिवारी को गाजियाबाद से उसके ताऊ के घर से गिरफ्तार किया गया।

 

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-

अभिषेक तिवारी पुत्र ओमनारायण तिवारी निवासी आवास विकास कालौनी थाना जगदीशपुरा आगरा।

महिला पुलिस बच्चे को साथ लेकर संभाला मोर्चा tv92news

अपराधिक इतिहास का विवरण-

मु0अ0सं0 779/2024 धारा 191(2), 115(2), 69, 64(1),351(3),352 बीएनएस थाना

जगदीशपुरा कमिश्नरेट आगरा।

पुलिस टीम का विवरण-

01. प्रभारी निरीक्षक आनंदवीर सिंह थाना जगदीशपुरा कमिश्नरेट आगरा।

02. 30नि0 अंकुर मलिक प्रभारी सर्विलांस सैल नगर जोन मय टीम कमिश्नरेट आगरा।

03. 30नि0 प्रमोद कुमार यादव थाना जगदीशपुरा कमिश्नरेट आगरा।

04. प्रशि० उ0नि0 सिद्धार्थ गौतम थाना जगदीशपुरा कमिश्नरेट आगरा।

05. का0 मानवेन्द्र सिंह थाना जगदीशपुरा कमिश्नरेट आगरा।

06. म0का0 वंदनापाल थाना जगदीशपुरा कमिश्नरेट आगरा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *