आगरा- डौकी पुलिस टीम व सर्विलांस सेल पूर्वी जोन द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुये मोबाइल छिनैती करने वाले 02 अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार Tv92News

Spread the love

आगरा- डौकी पुलिस टीम व सर्विलांस सेल पूर्वी जोन द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुये मोबाइल छिनैती करने वाले 02 अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार..

अभियुक्तगण के कब्जे से 01 अदद मोबाइल, 01 अदद मोटरसाइकिल (बिना नम्बर प्लेट) व 01 अदद तमंचा व 02 अदद जिन्दा करातूस 315 बोर बरामद…

दिनांक 27.07.2025 को वादी श्री करन पुत्र तेजबहादुर द्वारा थाना डौकी पर तहरीर दी गयी कि दिनांक 23.07.2025 को वादी वाजिदपुर रोड पर खडा था तभी पीछे से 02 अज्ञात लोगो द्वारा अपाचे मोटर साइकिल पर आकर वादी का मोबाइल फोन छीनकर भाग गये। उक्त घटना के सम्बन्ध में थाना डौकी पर मु0अ0सं0 107/25 धारा 304(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया।

दिनांक 05.08.2025 को थाना डौकी पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर तत्काल कार्यवाही करते हुये उपरोक्त घटना में संलिप्त 02 अभियुक्तगण कुलदीप उर्फ सचिन पुत्र हरी सिह व सुनील पुत्र रामवीर को विसारना एक्सप्रेस वे अंडरपास सर्विस रोड के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से 01 अदद मोबाइल, 01 अदद मोटरसाइकिल (बिना नम्बर प्लेट) व (01 अदद तमंचा व 02 जिन्दा करातूस 315 बोर बरामद हुआ बरामदा अवैध असलाह के सम्बन्ध में थाना डौकी पर मु0अ0सं0 119/25 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया।

अभियुक्तगण का विवरणः-

01. कुलदीप उर्फ सचिन पुत्र हरी सिह निवासी रनपुरा पलिया थाना फतेहाबाद जिला आगरा।

02. सुनील पुत्र रामवीर निवासी रनपुरा पलिया थाना फतेहाबाद जिला आगरा।

आपराधिक इतिहास:-

01.मु0अ0सं0 107/25 धारा 304(2)/317(2)/112(2) बीएनएस थाना डौकी कमिश्नरेट आगरा।

02. मु0अ0सं0 119/25 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना डौकी कमिश्नरेट आगरा। बनाम अभि० सुनील।

बरामदगी का विवरणः-

01. 01 अदद मोबाइल।

02. 01 अदद मोटरसाइकिल (बिना नम्बर प्लेट)।

03. 01 अदद तमंचा व 02 अदद जिन्दा करातूस 315 बोर।

पुलिस टीम का विवरणः-

01. थानाध्यक्ष श्री योगेश कुमार थाना डौकी, कमिश्नरेट आगरा।

02. 30नि0 श्री गौरव वाल्यान प्रभारी सर्विलांस सेल (पूर्वी जोन), कमिश्नरेट आगरा।

03. 30नि0 श्री नीरज बाबू थाना डौकी, कमिश्नरेट आगरा।

04. उ0नि0 धनेश कुमार थाना डौकी, कमिश्नरेट आगरा।

05. है0का0 ऋषिपाल सिंह, है0का0 महेन्द्र सिंह, है०का० सन्दीप कुमार, का० सुभम, का0 अजय सिंह, का0 पंकज कुमार सर्विलांस सेल (पूर्वी जोन), कमिश्नरेट आगरा।

06. का0 ललित कुमार व का0 विश्वेन्द्र कुमार थाना डौकी कमिश्नरेट आगरा।

मीडिया सेल, पूर्वी जोन कमिश्नरेट आगरा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *