आगरा रूस से आई महिला पर्यटक को महिला आरक्षी ने साड़ी पहनाने में की मदद Tv92News

Spread the love

रूस से आई महिला पर्यटक को महिला आरक्षी ने साड़ी पहनाने में की मदद”
16 नवम्बर 2025
(आगरा, ताजमहल)
श्रीमान पुलिस कमिश्नर आगरा महोदय के निर्देशन में, श्रीमान एसीपी ताज सुरक्षा के नेतृत्व एवं प्रभारी निरीक्षक थाना ताज सुरक्षा के पर्यवेक्षण में पश्चिमी प्रवेश द्वार पर तैनात क्विक रिस्पांस टीम द्वारा उत्कृष्ट मानवीय संवेदनशीलता का परिचय दिया गया।

रूस से आई एक विदेशी महिला पर्यटक की साड़ी ढीली हो जाने के कारण वह असहज महसूस कर रही थीं। स्थिति को भांपते हुए महिला आरक्षी प्रीति ने तत्परता एवं संवेदनशीलता दिखाते हुए पर्यटक की साड़ी ठीक से पहनाने में सहायता की।

महिला पर्यटक ने ताज सुरक्षा पुलिस की इस मानवीय पहल और सहयोगपूर्ण व्यवहार की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया।

यह पहल ताज सुरक्षा पुलिस के “फ्रेंडली पुलिसिंग” और “टूरिस्ट हेल्प इनिशिएटिव” के उद्देश्यों की सच्ची झलक प्रस्तुत करती है।

~क्विक रेस्पॉन्स दल, पश्चिमी प्रदेश द्वार
थाना ताज सुरक्षा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *