Agra : दीपावली पर रखें घर में सेफ्टी किट, मनाएं स्वदेशी और सुरक्षा के साथ त्योहार :Tv92News

Spread the love

 

दीपावली पर रखें घर में सेफ्टी किट, मनाएं स्वदेशी और सुरक्षा के साथ त्योहार : राजेश गोयल

आगरा। आगरा छावनी परिषद के मनोनीत सदस्य राजेश गोयल ने दीपावली पर्व पर शहरवासियों से अपील की है कि वे त्योहार को सुरक्षा, स्वच्छता और स्वदेशी भावना के साथ मनाएं। उन्होंने कहा कि दीपावली खुशियों का पर्व है, लेकिन थोड़ी सी सावधानी और जिम्मेदारी से यह और भी सुंदर बन सकता है।
गुरुवार को प्रतापपुर स्थित द रमाना ग्रैंड में आयोजित दीपावली मिलन समारोह एवं पत्रकार वार्ता में राजेश गोयल ने उपस्थित नागरिकों और मीडिया प्रतिनिधियों को दीपावली की अग्रिम शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हर घर में सेफ्टी किट अवश्य रखी जाए, ताकि किसी भी आकस्मिक स्थितिजैसे आग लगने या पटाखों से हादसा होने पर तुरंत नियंत्रण किया जा सके।
राजेश गोयल ने बताया कि आगरा छावनी क्षेत्र को दीपावली के अवसर पर रंग-बिरंगी आकर्षक लाइटों से सजाया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्वच्छता का विशेष ध्यान रखते हुए इस बार छावनी क्षेत्र को और अधिक सुंदर बनाने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने शहरवासियों से क्षेत्र के सौंदर्यीकरण के लिए सुझाव भी आमंत्रित किए और कहा कि जो भी सुझाव जनता से मिलेंगे, उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी।
पत्रकार वार्ता में बोलते हुए राजेश गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और प्रदेश तेजी से आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। हाल ही में प्रधानमंत्री द्वारा जीएसटी स्लैब में किया गया बदलाव जनता के लिए बड़ा दीपावली उपहार है। उन्होंने कहा कि हमें भी पीएम मोदी के “वोकल फॉर लोकल” के संदेश को अपनाते हुए स्वदेशी वस्तुओं की खरीदारी करनी चाहिए, जिससे देश की अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा और छोटे व्यापारियों को सहारा मिलेगा। उन्होंने कहा कि मैं ईश्वर से कामना करता हूं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हमारा देश और प्रदेश खुशहाल बने। इस दीपावली हर घर में दीपक ही नहीं, सुरक्षा और स्वदेशी का उजाला भी जलाना चाहिए।
कार्यक्रम में संजीव चौबे, महेश अग्रवाल, भाजपा महानगर उपाध्यक्ष राहुल सागर आदि उपस्थित थे।

संवाददाता/ अनीस सैफ़ी

TV92News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *