उर्स के अंतिम दिन लाखों लोगों ने ताजमहल का दीदार किया, ताज सुरक्षा पुलिस की रही ,अहम भूमिका ,सभी बिछड़ों को परिजनों से मिलाना या किसी का कीमती सामान छूट जाना तत्काल कार्यवाई कर पर्यटक को सोंपना,
ताज सुरक्षा पुलिस का भीड़ प्रबंधन लाजवाब दिखा यूं कहा जाए कि ताज की सुरक्षा एक बड़ी चुनोती है जहाँ लाखों लोगों का एक साथ आना हो
आपको बताते चलें,15,16,17 जनवरी 2026 को
ताजमहल में तीन दिवसीय उर्स के तीसरे एवं अंतिम दिन भी ताजमहल के निशुल्क प्रवेश के कारण पर्यटकों की अपार भीड़ ताजमहल देखने पहुंची जो एक अनुमान के अनुसार लाखों में थी लंबी-लंबी लाइन लगी हुई थी ताज सुरक्षा पुलिस द्वारा भीड़ प्रबंधन के लिए व्यापक प्रबंध किए गए थे।

सहायक पुलिस आयुक्त ताज सुरक्षा पीयूष कांत राय सुबह से ही अपनी टीम के साथ सक्रिय दिखे उन्होंने पश्चिमी गेट पूर्वी गेट रॉयल गेट एवं ताजमहल परिसर के भीड़ वाले सभी क्षेत्रों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।ताजमहल पर पहुंचने वाले सभी देशी विदेशी पर्यटकों को सकुशल प्रवेश दिलाने के लिए थाना ताज सुरक्षा पुलिस के प्रभारी तिलक राम भाटी एवं उनकी टीम द्वारा भीड़ नियंत्रण के विशेष प्रबंध कर सभी पर्यटकों को सकुशल ताजमहल में प्रवेश कराया गया ताजमहल 17 तारीख को उर्स के अंतिम दिन सुबह से शाम तक निशुल्क किया गया था जिसके चलते पर्यटकों की बहुत भारी भीड़ ताजमहल देखने पहुंची। प्रभारी निरीक्षक तिलक राम भाटी ने बताया कि पूर्व से ही उच्च अधिकारियों के निर्देश से भीड़ के नियंत्रण हेतु व्यापक प्रबंध किए गए हैं तथा पुलिस बल को पर्यटकों के साथ अच्छा व्यवहार करने एवं उन्हें सुरक्षा के साथ सकुशल प्रवेश दिलाने हेतु निर्देशित किया गया

सुरक्षा पुलिस की कार्यशैली एवं कड़ी मशक्कत से सभी पर्यटक सब कुशल ताजमहल में प्रवेश पा सके जो की ताज सुरक्षा पुलिस बधाई पात्र है
प्रशंसनीय है।
पुलिस टीम में,प्रभारी निरीक्षक तिलक राम भाटी,उप निरीक्षक शिवराज सिंह,उप निरीक्षक सतीश चंद्र ,उप निरीक्षक ओमवीर सिंह ,उप निरीक्षक पंकज सिंह पटेल ,महिला उप निरीक्षक आशना ,आरक्षी दुर्गेश कुमार ,आरक्षी शैलेंद्र कुमार, महिला आरक्षी प्रीति ,सहित पीएसी बल के साथ थाना ताज सुरक्षा पुलिस टीम पश्चिमी गेट पर मोर्चा संभाले रहे।
आगरा से tv92न्यूज़ से अनीस सैफ़ी
9411086221


