आगरा-श्रीरतन मुनि जैन इंटर कॉलेज लोहा मंडी में कार्यक्रम का आयोजन किया TV92News

Spread the love

सा​थिया क्लीनिक पर सुनी जाएगी किशोर-किशोरियों की समस्याएं

-किशोर स्वास्थ्य मंच का आयोजन, स्वस्थ भविष्य की दिशा में एक कदम
-श्रीरतन मुनि जैन इंटर कॉलेज लोहा मंडी में कार्यक्रम का आयोजन किया

आगरा, 29 अक्टूबर 2024।
राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत मंगलवार को श्रीरतन मुनि जैन इंटर कॉलेज, लोहा मंडी में किशोर स्वास्थ्य मंच का आयोजन किया गया। इस मंच में छात्रों और छात्राओं ने सक्रिय रूप से हिस्सा लिया। उन्हें वि​भिन्न जानकारियां दी गईं।
कार्यक्रम में जिला महिला अस्पताल के साथिया क्लीनिक की अर्श काउंसलर रूबी बघेल और जिला अस्पताल के साथिया क्लीनिक के काउंसलर अरविंद कुमार ने सेशन आयोजित किए गए। इसमें किशोरों और किशोरियों को स्वास्थ्य और कल्याण के बारे में जागरुक किया, साथ ही किशोर स्वास्थ्य मंच के उद्देश्य से अवगत करते हुए बताया कि साथिया क्लीनिक पर काउंसलर एक निश्चित समय पर बुलाएंगे और आपकी समस्या को सुनेंगे। समाधान व मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। साथिया क्लीनिक में किशोर और किशोरियों को गोपनीयता और समर्थन प्रदान किया जाता है, ताकि वे अपनी समस्याओं के बारे में खुलकर बात कर सकें। इसके अलावा, पोस्टर प्रतियोगिता, मेहंदी प्रतियोगिता और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, इसमें आयोजकों की ओर से विजेताओं को मेडल और सर्टिफिकेट प्रदान किए गए।
इस बीच छात्र-छात्राओं को पोषण और स्वस्थ आहार, मानसिक स्वास्थ्य और तनाव प्रबंधन, प्रजनन स्वास्थ्य और यौन शिक्षा, शारीरिक गतिविधि और व्यायाम, नशीली दवाओं और शराब के खतरे, सुरक्षित संबंध और यौन स्वास्थ्य, मानसिक स्वास्थ्य और आत्महत्या रोकथाम के विषय में जानकारी भी प्राप्त की। इससे पहले कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधानाचार्य डॉ. अनिल वशिष्ठ और आरबीएसके के डीईआइसी मैनेजर रमाकांत शर्मा ने किया।
——————-
-किशोर स्वास्थ्य मंच एक ऐसा मंच है जो किशोरों और किशोरियों के स्वास्थ्य और कल्याण को बढ़ावा देने के लिए बनाया गया है। यह मंच किशोरों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्रदान करता है।

Tv92 न्यूज़ चैनल को सब्सक्राइब करें लाइक करें शेयर करें साथी बैल आइकन दबाना ना भूले नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें और पूरी खबर देखें

https://www.youtube.com/@tv92news6

खबरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9457277319-9719643694

डॉ. अरुण श्रीवास्तव
मुख्य चिकित्सा अधिकारी आगरा
———-
हमें किशोर स्वास्थ्य मंच का आयोजन करने की खुशी है। यह मंच किशोरों और किशोरियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करेगा और उनके भविष्य को सुरक्षित बनाएगा।
रमाकान्त शर्मा
डीईआइसी मैनेजर आगरा
————

किशोर स्वास्थ्य मंच के उद्देश्य:
• किशोरों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्रदान करना
• किशोरों में स्वस्थ आदतें विकसित करना
• किशोरों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देना
• किशोरों को स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंचने में मदद करना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *