तू समरथ वडा मेरी मत थोरी राम” (नववर्ष को समर्पित हुआ भव्य कीर्तन दरबार)
आगरा सुखमनी सेवा सभा द्वारा नव वर्ष के प्रथम प्रोग्राम को गुरू गोविंद सिंह जी के पावन प्रकाश पर्व को समर्पित करते हुए होटल अमर में अमृतमई कीर्तन का आयोजन किया गया
कोहरे का मौसम और ऐसी सरद रूप में बेशुमार संगत का पहुंचना अपने आप में एक बहुत बड़ा प्रयास था सर्वप्रथम सुखमनी साहिब जी का पाठ सभा के सभी प्यारे वीरों ने मिलकर किया उसके बाद भाई देवेंद्र पाल सिंह ने अमृतमयी सिमरन की हाजिरी और साथ में शब्द “बारंबार बार-बार प्रभ जपीयै” का गायन करके माहौल को भक्ति मय बना दिया उसके पश्चात प्यारे वीर महेंद्र पाल सिंह जी ने अपनी मधुर रसना से शब्द “तू समरथ वडा, मेरी मत थोड़ी राम” अर्थात हे प्रभु तू विशाल सागर है मैं एक बूंद के समान हूं तू कितना बड़ा है तू कितना विशाल है तू कितना समृद्ध है तू कितनी बक्शीशों का मालिक है मैं अपनी तुच्छ बुद्धि द्वारा जान नहीं सकता अगर तेरी कृपा होगी तभी कोई तुझे जान सकता है उन्होंने कहा कि प्रभु को पाना नहीं प्रभु में समाना है जब अपने तन मन से प्रभु के नाम में उसकी याद में समा जाएंगे तो वह प्रभु हमारे हर कार्य को पूरा करता है उन्होंने अंत में सभी से नव वर्ष में अपने जीवन की भूलों को दूर करने की अपील की व गुरु की मत को ग्रहण करने का आग्रह किया कार्यक्रम के उपरांत ज्ञानी अमरीक सिंह द्वारा सरबत के भले की अरदास हुई और साथ ही गुरु महाराज के अटूट लंगर का वितरण हुआ जिसे सभी ने बड़े प्रेम भाव से ग्रहण किया सुखमनी सभा के प्यारे वीर गुरमीत सिंह सेठी ने सभी संगत का धन्यवाद किया व प्यारे वीर महेंद्र पाल सिंह जी को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रमन साहनी, समाजसेवी श्याम भोजवानी,रिंकू गुलाटी,सतपाल सिंह बत्रा,सतीश सिंह अरोड़ा, संजय जटाना,अरविंद सिंह पप्पी, गुरदीप सिंह लूथरा, देवेंद्र पाल सिंह, बंटी ओबेरॉय,हरभजन सिंह,आर एस ओबेरॉय ,संजय सेठ,मनप्रीत सिंह,गगन लूथरा, गुरमुख वयानी योगेश छठवानी आदि गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थित रही।
आगरा सुखमनी सेवा सभा द्वारा नव वर्ष के प्रथम प्रोग्राम को गुरू गोविंद सिंह जी के पावन प्रकाश पर्व को समर्पित करते हुए होटल अमर में अमृतमई कीर्तन का आयोजन किया गया TV92news


