पर्यटक का ₹20000/ कीमती फोन खोज कर ताज सुरक्षा पुलिस ने लौटाया
======================(आगरा)21अक्टूबर 2025
उत्तर प्रदेश के बलरामपुर से ताजमहल देखने आए पर्यटक मोहम्मद इमरान ताजमहल भ्रमण के बाद सांयकाल 04:00 बजे बाहर पार्किंग में जाते समय बैटरी चलित गोल्फ कार्ट कार में अपना ₹20000/कीमती फोन छोड़कर चले गए जो गोल्फ कार्ट सुपरवाइजर राधेलाल द्वारा ताजमहल पश्चिमी पार्किंग में ड्यूटी कर रहे उप निरीक्षक शिवराज सिंह को दिया गया। उप निरीक्षक द्वारा तत्काल इसकी सूचना प्रभारी निरीक्षक थाना ताज सुरक्षा तिलक राम भाटी को दी गई उनके निर्देशन में पर्यटक की तलाश शुरू की गई तथा रेडियो अनाउंसमेंट सीसीटीवी फुटेज एवं आरटी सेट मैसेज के माध्यम से मात्र 30 मिनट में पर्यटक को खोज कर यह प्रमाणित होने के बाद कि यह फोन उन्हीं का है उन्हें सुरक्षित वापस लौटाया गया। पर्यटक ने ताज सुरक्षा पुलिस के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
पुलिस टीम में
उप निरीक्षक शिवराज सिंह,
उप निरीक्षक सुभाष चंद्र यादव, मुख्य आरक्षी विजय प्रताप आरक्षी भानवेद्र सिंह महिला आरक्षी खुशबू सम्मिलित है।
Agra:ताज का दीदार करने आये पर्यटक का ₹20000/ कीमती फोन खोज कर ताज सुरक्षा पुलिस ने लौटाया :Tv92News


