कमिश्नरेट आगरा धन लाभ कमाने के लिए कूटरचित दस्तावेज तैयार कर व्यक्ति के प्लाट को फर्जी तरीके से बेचने वाले 06 अभियुक्तों को थाना शाहगंज पुलिस टीम द्वारा किया गया गिरफ्तार Tv92News

Spread the love

कमिश्नरेट आगरा धन लाभ कमाने के लिए कूटरचित दस्तावेज तैयार कर व्यक्ति के प्लाट को फर्जी तरीके से बेचने वाले 06 अभियुक्तों को थाना शाहगंज पुलिस टीम द्वारा किया गया गिरफ्तार.

दिनांक-01.02.2024 को वादी द्वारा थाना शाहगंज पर सूचना दी गई कि वादी ने वैशाली नगर मौजा करवरी में दिनांक 30.032.2022 को नेत्रपाल पुत्र रोशनलाल से अपनी पत्नी व पुत्र के नाम प्लॉट खरीदा था। प्लाट पर निर्माण कार्य प्रारम्भ करने पर अशोक फौजदार नामक व्यक्ति ने यह कहते हुए निर्माण कार्य रूकवा दिया की यह प्लाट उसके रिश्तेदार का है। जब उपरोक्त व्यक्ति ने प्लाट की रजिस्ट्री दिखायी तब वह 07.07.2017 की मिली। भीष्मपाल सिंह द्वारा वादी के प्लाट के कूटरचित दस्तावेज तैयार कर वादी के प्लाट की रजिस्ट्री अपने नाम कर वादी के साथ धोखाधड़ी की गयी है। इस संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर दिनांक 01.02.2024 को थाना शाहगंज पर मु0अ0सं0 66/2025 धारा 386/506/427/471/468/467/420 भादवि पंजीकृत किया गया।

उपरोक्त पंजीकृत अभियोग की विवेचना के क्रम में नामजद भीष्मपाल सिंह व भीष्मपाल सिंह के अन्य 05 साथियों के नाम प्रकाश में आये। धोखाधड़ी के प्रकरण में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु थाना शाहगंज पर पुलिस टीमों का गठन किया गया, दिनांक 08.01.2025 को थाना शाहगंज पर गठित पुलिस टीमों द्वारा थाना क्षेत्रांतर्गत गश्त/चैकिंग की जा रही थी, इसी दौरान मुखबिर द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर उपरोक्त धोखाधड़ी की घटना में संलिप्त 06 अभियुक्तों को वायु विहार तिराहा के पास 100 फुटा रोड़ से गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरणः-

01. अमित कुमार पुत्र भीष्मपाल सिंह निवासी ग्राम व पोस्ट सहारा थाना किरावली जनपद आगरा।

02. भीष्मपाल सिंह पुत्र स्व० थान सिंह नि० ग्रा० सहारा थाना किरावली जनपद आगरा।

03. रणधीर सिंह पुत्र दीवान सिंह नि० ग्रा० कमौरा पो) मडौरा थाना बलदेव जनपद मथुरा।

04. निर्मल सिंह पुत्र चन्दन सिंह नि० ग्रा० जटौरा थाना किरावली जनपद आगरा।

05. मोनू उर्फ मनमोहन सिंह पुत्र खम्मन सिंह मूल नि० ग्रा० अलवतिया थाना जगदीशपुरा आगरा

हाल नि0 ए1-303 एल्डिको एलिगेन्स विभूतीखण्ड थाना विभूतिखण्ड गोमती नगर लखनऊ। 06. विजय कुमार पुत्र स्व० नेम सिंह मूल निवासी ग्राम उत्तम गढ़ी थाना अतरौली जनपद अलीगढ़ हाल निवासी डी 77 नटवर नगर धौली प्याऊ थाना हाईवे जनपद मथुरा।

आपराधिक इतिहास-

मु0अ0सं0 66/24 धारा 419/420/467/468/471/427/506/120बी भादवि थाना शाहगंज आगरा

पुलिस टीम का विवरण-

01. प्रभारी निरीक्षक कुशल पाल सिंह थाना शाहगंज कमिश्नरेट आगरा।

02. व0उ0नि0 धर्मेन्द्र सिंह यादव थाना शाहगंज कमिश्नरेट आगरा।

03. उ0नि0 विमलेश सिंह थाना शाहगंज कमिश्नरेट आगरा।

04. उ0नि0 हर्ष प्रकाश थाना शाहगंज कमिश्नरेट आगरा।

05. 30नि0 विवेक मौर्या थाना शाहगंज कमिश्नरेट आगरा।

06. का0 कपिल तोमर थाना शाहगंज कमिश्नरेट आगरा।

07. का0 कृष्णकान्त शर्मा थाना शाहगंज कमिश्नरेट आगरा।

08. का0 सतेन्द्र सिंह थाना शाहगंज कमिश्नरेट आगरा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *