कमिश्नरेट आगरा -सर्विलांस/एसओजी टीम नगर जोन द्वारा विगत 03 माह में गुम हुए 276 मोबाइल फोन (अनुमानित कीमत-41 लाख रु0)को किया गया बरामद.. Tv92News

Spread the love

सर्विलांस/एसओजी टीम नगर जोन द्वारा विगत 03 माह में गुम हुए 276 मोबाइल फोन (अनुमानित कीमत-41 लाख रु0)को किया गया बरामद….

कमिश्नरेट आगरा में सेवा भाव को और अधिक मजबूत बनाये जाने तथा पुलिस से जनता के बेहतर सम्बन्ध बनाये जाने के उद्देश्य से श्रीमान पुलिस आयुक्त महोदय, कमिश्नरेट आगरा के आदेशानुसार श्रीमान पुलिस उपायुक्त नगर महोदय, कमिश्नरेट आगरा निर्देशन में सर्विलांस सैल, नगर जोन, आगरा एवं CEIR पोर्टल के माध्यम से आमजन द्वारा मोबाइल खो जाने (गुम हो जाने) के सम्बन्ध में प्राप्त प्रार्थनापत्र के आधार पर 276 मोबाइल फोन की रिकवरी की गयी है।

श्रीमान पुलिस आयुक्त महोदय के आदेशानुसार एवं श्रीमान पुलिस उपायुक्त नगर महोदय, कमिश्नरेट-आगरा के कुशल निर्देशन में सर्विलांस सैल, नगर जोन, कमिश्नरेट आगरा एवं CEIR पोर्टल के माध्यम से प्राप्त प्रार्थनापत्र द्वारा विगत तीन माह में कुल 276 मोबाइल फोन (जिनकी अनुमानित कीमत- रू0 41,00,000/-) है। बरामद मोबाइल फोनों को श्रीमान पुलिस उपायुक्त नगर महोदय द्वारा उनके स्वामियों को सुपुर्द किया गया।

गुम हुए मोबाइल के लिए आवेदक द्वारा की जाने वाली आवश्यक कार्यवाहीः-

आम जन के गुम/चोरी हुए मोबाइल के लिए भारत सरकार के दूरसंचार विभाग द्वारा संचालित CEIR (सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर) पोर्टल को लॉच किया गया था, जिसके माध्यम से आवेदक CEIR पोर्टल https://www.ceir.gov.in/General/index.jsp पर जाकर अपना मोबाइल को ब्लॉक कर सकता है, जिसको थाना स्तर से मोबाइल को ढूंढने हेतु आवश्यक कार्यवाही की जाती है। जब आवेदक को गुम/चोरी मोबाइल प्राप्त हो जाता है तो CEIR पोर्टल पर जाकर उसको अनब्लॉक करके ही मोबाइल को पुनः प्रयोग किया जाये।

पुलिस टीम का विवरणः-

01. उ0नि0 अंकुर मलिक, प्रभारी सर्विलांस सैल, नगर जोन, कमिश्नरेट-आगरा।

02. उ0नि0 सुनीत शर्मा, प्रभारी एस.ओ.जी. टीम, नगर जोन, कमिश्नरेट-आगरा।

03. ए०एस०आई०/कम्प्यूटर ऑपरेटर आशीष शाक्य सर्विलांस टीम, नगर जोन, कमिश्नरेट- आगरा।

04. हे0का0 रूस्तम सागर, सर्विलांस टीम, नगर जोन, कमिश्नरेट- आगरा।

05. हे0का0 अरविन्द यादव, हे0का0 महिपाल सिंह, हे0का0 आशुतोष एस.ओ.जी. टीम, नगर जोन, कमिश्नरेट- आगरा।

06. का0 प्रिंस कुमार, कां० मंगल सिंह, का० संदीप कुमार, का० शुभम चौधरी, का० अचिन नैन सर्विलांस सैल, नगर जोन, कमिश्नरेट-आगरा।

07. का0 शरद यादव, का० गौतम कुमार, का0 अंकित, का० जॉनी बालियान, का० अरविन्द डागर,

का० राहुल डांगर, एस.ओ.जी. टीम, नगर जोन, कमिश्नरेट- आगरा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *