समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय आगरा पर संविधान दिवस मनाया गया#TV92NEWS

Spread the love

समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय आगरा पर राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री अखिलेश यादव जी के निर्देश पर आगरा जिला अध्यक्ष श्रीकृष्ण वर्मा जी अध्यक्षता में संविधान दिवस मनाया गया संविधान दिवस पर पार्टी की वरिष्ठ नेताओं ने अपने विचार व्यक्त किए बाबा साहब और बाबा साहब के संविधान पर चलने का संकल्प लिया

आगरा जिला अध्यक्ष श्रीकृष्ण वर्मा एवं महानगर अध्यक्ष चौधरी वाजिद निसार ने संयुक्त रूप से कहा देश भर में प्रतिवर्ष 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है। आज ही के दिन वर्ष 1949 में भारतीय संविधान सभा की ओर से हमारे संविधान को अंगीकार किया गया था। पहले यह दिन नहीं मनाया जाता था लेकिन वर्ष 2015 से हुई थी। इस दिन को मनाने के पीछे का मुख्य उद्देश्य संविधान की विशेषता को और इसके बारे में जानकारी देना है।संविधान को पूरा होने में 2 साल 11 माह और 18 दिन का समय लगा था जिसके बाद से ही इस दिन को प्रतिवर्ष गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। भारत का संविधान विश्व में सबसे बड़ा संविधान माना जाता है।

श्रीकृष्ण वर्मा ने संविधान दिवस पर सभी देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि संविधान हमारी संजीवनी है। संविधान पीडीए का प्रकाश स्तम्भ है। सच्चे समाजवादी ही संविधान वादी है। हम संविधान मानने वाले लोग है। संविधान का सम्मान करते है। बाबा साहब के बताए रास्ते पर चलते है। भाजपा के लोग संविधान नहीं मनविधान से चलते हैं। भाजपा संविधान को कोरा कागज समझती है। वह संविधान के रास्ते पर नहीं चलती है। उत्तर प्रदेश में संविधान की धज्जियां उड़ाकर भाजपा ने उपचुनाव में वोट लूटा है। सरकार ने पुलिस के बल पर वोट की लूट की। लोगों को डराया, धमकाया, वोट नहीं डालने दिया। महिलाओं पर असलहा तानकर वोट डालने से रोका गया। मतदान के लिए जा रही महिला को पुलिस ने रिवाल्वर से डराया।

प्रमुख रूप से उपस्थित रहे जिला महासचिव सुरेंद्र चौधरी, हरिमोहन राजपूत, रामगोपाल बघेल, राजपाल यादव, ममता टपलू ,श्याम भोजवानी,पवन प्रजापति, पप्पू यादव, ,तेजवीर सिंह बघेल, यदुवीर यादव, संतोष पाल बघेल, जितेन्द्र चक, असलम वारसी, शिवपाल यादव, शैलू यादव, बाबू यादव, आदि लोग मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *