आगरा
दावत-ए-इस्लामी इंडिया की सामाजिक इकाई *GNRF* द्वारा आगरा मंडल में *Say No to Drugs* अभियान के अंतर्गत *नशामुक्ति अभियान सप्ताह* का समापन 
इस अभियान में 200 वालंटियरों ने 100 से ज्यादा नुक्कड़ प्रोग्राम किए!
इस अभियान का उद्देश्य समाज, विशेषकर युवाओं को नशे जैसी गंभीर सामाजिक बुराई से दूर रखना तथा उन्हें स्वस्थ, सकारात्मक और जिम्मेदार जीवन की ओर प्रेरित करना है।
जिनके माध्यम से आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया। कार्यक्रमों में वक्ताओं द्वारा यह संदेश दिया गया कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और भविष्य तीनों को प्रभावित करता है।
संस्था के पदाधिकारियों ने आम नागरिकों और वालंटियरों की सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए सभी को धन्यावाद किया, स्वयं नशे से दूर रहें तथा दूसरों को भी इस सामाजिक बुराई से बचाने में सहयोग करें।
*नशामुक्ति अभियान सप्ताह* का आयोजन *GNRF* के आगरा मंडल अध्यक्ष एडवोकेटेड हाजी शानू कुरैशी की अध्यक्षता में किया गया !
रज़ा खान ने संकल्प दिलाया कि हम भविष्य में कभी भी नशा नहीं करेंगे और लोगों को जागरूक करते रहेंगे!
जिसमें मुख्य रूप से संस्था के फैजल अत्तारी, अमन अल्वी
अफरोज अंसारी, शाहिद अली,आरिफ खान,फुरकान, जुनेद, अशफ़ाक, शाहरुख, आसिफ़, दिलशाद, और अन्य सदस्य मौजूद रहे
पत्रकार अनीस सैफ़ी
9457277319


