थाना हरीपर्वत पुलिस टीम द्वारा धोखाधड़ी के अभियोग में वांछित 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार……
दिनांक 03.09.2024 को थाना हरीपर्वत पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में गश्त/चैंकिग की जा रही थी, इसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि धोखाधड़ी के अभियोग में पंजीकृत अभियुक्त ब्रज मोहन अपने कार्यालय पर और अभियुक्त राजू कुमार अपने घर पर है, उपरोक्त प्राप्त सूचना के आधार पर थाना हरीपर्वत पुलिस टीम द्वारा वारंटी अभियुक्त ब्रज मोहन संबंधित वाद सं0-33436/20 को उसके कार्यालय से एवं वारंटी अभियुक्त राजू कुमार संबंधित वाद सं0- 63304/15 को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरणः-
01. ब्रज मोहन सिंह पुत्र राजवीर सिंह निवासी जल निगम संजय प्लेस थाना हरीपर्वत कमि० आगरा
02. राजू कुमार पुत्र भरोसी लाल निवासी 19/8बी/4 पीर कल्याणी पालीवाल पार्क थाना हरीपर्वत कमि० आगरा
आपराधिक इतिहास का विवरणः-
अभियुक्त ब्रज मोहन सिंहः-
वाद सं0 33436/20 धारा 26 (1) (2) लोक एक्ट थाना हरीपर्वत कमिश्नरेट आगरा।
अभियुक्त राज कुमारः-
वाद सं0 63304/15 धारा 420, 120बी भादवि व 60 Ex एक्ट थाना हरीपर्वत
कमिश्नरट आगरा।


