धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर महिला की हत्या करने एंव महिला के पति को गंभीर रूप से घायल करने की घटना में संलिप्त 01 अभियुक्त को थाना जगदीशपुरा पुलिस टीम द्वारा किया गया गिरफ्तार
दिनांक 13.09.2024 को वादी द्वारा थाना जगदीशपुरा पर सूचना दी गयी कि दिनांक 11.09.2024 को वादी के बहनोई मनोज का उसके परिवार के लोगों से किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गयी तभी उसके परिवार के लोगों ने एक राय होकर वादी के बहनोई व बहन पर जान से मारने की नीयत से लोहे की राड व धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिसमें वादी के बहनोई व बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जिसमें इलाज के दौरान वादी की बहन को मृत घोषित कर दिया गया एवं वादी के बहनोई की हालत गंभीर बनी हुई है।। इस सम्बन्ध में थाना जगदीशपुरा पर मु0अ0सं0 518/2024 धारा
191(2)/191(3)/190/109/103(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया। उपरोक्त संवेदनशील घटना में संलिप्त अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थाना
जगदीशपुरा द्वारा पुलिस टीम का गठन किया गया। इसी क्रम में दिनांक 22.09.2024 को गठित पुलिस टीम द्वारा जानलेवा हमला कर महिला की हत्या करने एवं उसके पति को गंभीर रूप से घायल करने वाले अभियुक्त दीपक को मुखबिर द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर अमरपुरा चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:-
दीपक पुत्र राधेश्याम निवासी अमरपुरा अवधपुरी थाना जगदीशपुरा आगरा।
आपराधिक इतिहास का विवरणः-
मु0अ0सं0 518/2024 धारा 191(2)/191(3)/190/109/103(2) बीएनएस थाना जगदीशपुरा कमिश्नरेट आगरा।
पुलिस टीम का विवरण:-
01. प्रभारी निरीक्षक आनन्दवीर सिंह, थाना जगदीशपुरा, कमिश्नरेट आगरा। 02. 30नि0 विकास कुमार, प्रशिक्षु म0उ0नि0 सलोनी चौहान थाना जगदीशपुरा, कमिश्नरेट आगरा।
03. का0 आलोक थाना जगदीशपुरा कमिश्नरेट आगरा।


