भाव भरे भजनों से गूंज रहा जनकपुरी कार्यालय।

Spread the love

 

भाव भरे भजनों से गूंज रहा जनकपुरी कार्यालय।

आगरा। दिन भर रामायण की भक्तिमय और संगीतमय चौपाईयां, प्रतिदिन सुंदर काण्ड का पाठ और संध्या काल में श्रीराम की आरती। कोठी मीना बाजार में सजने जा रही जनकपुरी महोत्सव के कार्यालय में हर रोज सियाराम के जयकारे और प्रभु के भजन गूंज रहे हैं। महिला मण्डल की संरक्षक मधु बघेल और अध्यक्ष प्रीति उपाध्याय के कुशल निर्देशन में भजन संध्या एवं प्रतिदिन संध्या काल में आरती हो रही है। हर क्षेत्र रोज शहर के विभिन्न सामाजिक संगठन आरती में शामिल होने पहुंच रहे हैं। आज पंजाबी विरासत परिवार के कार्यकारी अध्यक्ष अनिल वर्मा, महामंत्री बंटी ग्रोवर, कोषाध्यक्ष नवीन अरोरा,संरक्षक रानी सिंह, रवि नारंग मंत्री, कुसुम महाजन मंत्री,राज सेठ कपूर जसबीर अरोड़ा, सुशील सचदेवा, अंजना असीजा, रुतबा आहूजा, पार्षद रेनू गुप्ता, डा पार्थसारथी शर्मा, शीतल अग्रवाल ने भगवान श्रीराम की आरती उतारी।इस अवसर पर जनकपुरी आयोजन समिति के अध्यक्ष गौरव अग्रवाल,मुनेंद्र जादौन, राहुल चतुर्वेदी, हेमन्त भोजवानी, , गौरव राजावत,बल्ले भाई, अनुराग उपाध्याय, राजीव शर्मा, सुशील शर्मा, जुगल श्रोत्रिय आदि मौजूद थे।

रिपोर्ट-अनीस सैफी-TV92News आगरा 9457277319

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *