मथुरा -थाना मगोर्रा पुलिस द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए समरसेबिल चोरी करने वाले 02 अभियुक्तगण को किया गिरफ्तार Tv92News

Spread the love

थाना मगोर्रा पुलिस द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए समरसेबिल चोरी करने वाले 02 अभियुक्तगण को किया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की गयी 03 समरसेबिल व 01 अदद अवैध तमंचा 12 बोर मय कारतूस किया बरामद ।

श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद मथुरा द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय (ग्रामीण) व श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय गोवर्धन के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक मगोर्रा के कुशल नेतृत्व में थाना मगोर्रा पुलिस टीम द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए समरसेबिल चोरी करने वाले 02 अभियुक्तगण 1. दीपक पुत्र वीरी सिंह व 2. मनीष पुत्र पूरन निवासीगण ग्राम नगला खेरा सौंख थाना मगोर्रा जनपद मथुरा को आज दिनांक 06.06.2025 समय 04.15 बजे, थाना हाजा क्षेत्रान्तर्गत सौंख मथुरा रोड कुन्तल हास्पीटल से करीब 80 मीटर मथुरा की तरफ से गिरफ्तार किया गया । उल्लेखनीय है कि दिनांक 05.06.2025 को नरेश अग्रवाल पुत्र श्री जमुना प्रसाद निवासी सौंख, थाना मगोर्रा मथुरा द्वारा अपनी तथा अपने 02 पडोसियों की सौंख नाले की पटरी से दिनांक 3/4.06.2025 की रात्रि में अज्ञात चोर द्वारा 03 समरसेबिल चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध में थाना हाजा पर मु0अ0सं0 157/2025 धारा 303(2) BNS पंजीकृत कराया गया था । प्रकरण का त्वरित संज्ञान लेते हुए स्थानीय पुलिस टीम द्वारा चोरी हुई समरसेबिल व अज्ञात चोरों की तलाश व सुरागरसी पतारसी की जा रही थी और इसी क्रम में आज दिनांक अभियुक्तगण दीपक व मनीष उपरोक्त को मय चोरी किये 03 समरसेबिल सहित गिरफ्तार किया गया तथा जामा तलाशी के दौरान अभियुक्त दीपक के कब्जे से एक अदद अवैध तमंचा 12 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस भी बरामद किया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण के विरूद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

*अभियुक्तगण का नाम व पताः-
1. दीपक पुत्र वीरी सिंह निवासी नगला खेरा सौंख थाना मगोर्रा जनपद मथुरा उम्र करीब 23 वर्ष ।
2. मनीष पुत्र पूरन सिंह निवासी नगला खेरा सौंख थाना मगोर्रा जनपद मथुरा उम्र करीब 29 वर्ष

*आपराधिक इतिहासः*
*अभियुक्त दीपक उपरोक्तः*
1. मु0अ0सं0 157/2025 धारा 303(2),317(2) BNS थाना मगोर्रा मथुरा ।
2. मु0अ0सं0 159/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना मगोर्रा मथुरा ।

*अभियुक्त मनीष उपरोक्तः*
1. मु0अ0सं0 157/2025 धारा 303(2),317(2) BNS थाना मगोर्रा मथुरा ।
2. मु0अ0सं0 121/2025 धारा 60 आबकारी अधि0 थाना मगोर्रा मथुरा ।

इस तरह के विज्ञापन के लिए संपर्क करें अनीस सैफी संपर्क करें 9457277319

*बरामद माल का विवरणः*
1. 03 अदद समरसेबिल ।
2. 01 अदद अवैध तमंचा 12 बोर मय 01 अदद कारतूस 12 बोर ।

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-*
1- प्रभारी निरीक्षक श्री प्रवीण कुमार सिंह थाना मगोर्रा जनपद मथुरा ।
2- उ0नि0 श्री पविन्द्र कुमार थाना मगोर्रा जनपद मथुरा ।
3- हे0का0 906 बालिस्टर सिंह थाना मगोर्रा जनपद मथुरा ।
4- हे0का0 1486 अनीश कुमार थाना मगोर्रा जनपद मथुरा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *