आगरा भव्य फूल बंगले में विराजीं मां महिषासुर मर्दिनी, भक्त दर्शन कर हुए निहाल Tv92News

Spread the love

भव्य फूल बंगले में विराजीं मां महिषासुर मर्दिनी, भक्त दर्शन कर हुए निहाल

आगरा। लाल, श्वेत, पीत पुष्पों के मध्य विराजित होकर मां महिषासुर मर्दिनी ने जब भक्तों को दर्शन दिए तो जैसे सभी एकटक निहारते ही रहे। मां भगवती सेवा मंडल द्वारा आयोजित नवरात्र उत्सव के तीसरे दिन भव्य फूल बंगला दर्शन का आयोजन किया गया।
तोता का ताल, मदिया कटरा पर सजे मां महिषासुर मर्दिनी के दरबार में भक्तों की लंबी कतारें लगी हुयी हैं।

Tv92 न्यूज़ चैनल को लाइक करें सब्सक्राइब करें शेयर करें 🔔बैल आइकन दबाना ना भूले नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें और पूरी खबर विस्तार से देखें

https://www.youtube.com/@tv92news6

संध्या पूजन में गुलाबी परिधान धारण कर महिलाओं ने माता की धुनि आरती की। इसके बाद महाआरती में मुख्य अतिथि महंत निर्मल गिरी, कमल सिंह वाल्मिकी, संरक्षक रजनी अग्रवाल, पार्षद शरद चौहान, सुनील जैन, पप्पू कुशवाह, मनीष कुशवाह, आकाश कुशवाह, विष्णु, दिनेश, अरुण पाठक, अभिषेक चौधरी आदि उपस्थित रहे। संरक्षक रजनी अग्रवाल ने बताया नवरात्र उत्सव के तीसरे दिन शनिवार को देवी जागरण होगा।

फोटो, कैप्शनः तोता का ताल, मदिया कटरा पर मां भगवती सेवा मंडल द्वारा सजाए गए माता के दरबार में आरती करते भक्त।

 

 

 

आगरा संवादाता-अनीस सैफी TV92News

9457277319

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *