महाआरती संग नवरात्र उत्सव का शुभारंभ, तोता का ताल पर सजा है महिषासुर मर्दिनी का दरबार |Tv92News

Spread the love

 

महाआरती संग नवरात्र उत्सव का शुभारंभ, तोता का ताल पर सजा है महिषासुर मर्दिनी का दरबार

आगरा। अयि गिरी नन्दिनी नन्दितमेदिनी विश्वविनोदिनि नन्दिनुते….महिषासुर मर्दिनी स्त्रोत के पाठ और महाआरती संग शुभारंभ हुआ मां भगवती सेवा मंडल द्वारा आयोजित नवरात्र उत्सव का।गुरुवार को तोता का ताल, मदिया कटरा पर सजे मां महिषासुर मर्दिनी के दरबार पर भक्तों की भीड़ सुबह से लगी रही। सुबह विधि विधान के साथ मूर्ति स्थापना की गयी। संध्या पूजन में भगवा परिधार धारण कर महिलाओं ने महिषासुर मर्दिनी स्त्रोत का पाठ किया। महाआरती मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रमोद गुप्ता, कमल सिंह वाल्मिकी, संरक्षक रजनी अग्रवाल, डॉ. महेश चौधरी, सुनील जैन, पप्पू कुशवाह, मनीष कुशवाह, आकाश कुशवाह, विष्णु, दिनेश, अरुण पाठक, अभिषेक चौधरी द्वारा की गयी। संरक्षक रजनी अग्रवाल ने बताया नवरात्र उत्सव के दूसरे दिन शुक्रवार को भव्य फूल बंगला सजाया जाएगा।

फोटो, कैप्शनः तोता का ताल, मदिया कटरा पर मां भगवती सेवा मंडल द्वारा सजाए गए माता के दरबार में आरती करते भक्त।

 

 

पूरी खबर देखने के लिए चैनल को सब्सक्राइब करें नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

https://www.youtube.com/@tv92news6

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *