आगरा खेमेश्वर नाथ महादेव मंदिर प्रांगण में चल रही शिव महापुराण के तीसरे दिन सोमवार को कथावाचक पंडित गरिमा किशोरी ने कहा कि इंसान को बनावटी नहीं होना चाहिए

Spread the love

आगरा खेमेश्वर नाथ महादेव मंदिर प्रांगण में चल रही शिव महापुराण के तीसरे दिन सोमवार को कथावाचक पंडित गरिमा किशोरी जी ने कहा कि इंसान को बनावटी नहीं होना चाहिए। बनावटी भाषा रिश्तों को तोड़ती है। जीवन में दिखावा नहीं आना चाहिए। झूठ नहीं बोलना चाहिए। शिव महापुराण विश्व का कल्याण करने वाली है। 84 लाख योनियों में आखिरी योनी मनुष्य योनी है। ईश्वर केवल मनुष्य को ही सोचने और समझने की क्षमता देता है। मनुष्य का जन्म ईश्वर भक्ति के लिए हुआ है। शिव को पाने के लिए इंसान को गलत विचार, बुरी सोच, बुरी दृष्टि, खराब खाना पीना और ऐसा पहनावा जो अच्छा नहीं होता है उसे त्यागना होगा।

सजावट, बनावट और दिखावट से दूर रहो। बनावट की बात सनातन धर्म के लिए श्रेष्ठ नहीं है। श्रेष्ठ जीवन जीने के लिए दिखावे की जिंदगी जरूरी नहीं है। शिव अपनी शादी में नंदी पर बैठकर ससुराल गए थे। शिव ने अपनी शादी में कोई दिखावा नहीं किया। पंथ से बना भ्रम कथावाचक किशोरी जी ने कहा कि शिव महापुराण कहीं यह नहीं कहती राम, कृष्ण को छोड़ो। दुनिया के लोगों ने पंथ बनाकर भ्रम पैदा कर दिया है। वे कहते हैं कि शिव के मंदिर मत जाओ।

शिव रौद्र रूप वाले हैं। शिव पिता हैं। यदि हमसे शिव पूजन में कोई कमी रह जाए तो वह अपने पुत्रों को माफ कर देते हैं। शिव सबके हैं। शिव पुराण के अनुसार भगवान शिव किसी को श्राप नहीं देते। पार्वती उनके साथ रहती है। शिव पूजन के दौरान कमी रह भी जाए तो पार्वती उस कमी को पूरा कर देती हैं। उन्होंने कहा कि सजावट चार दिन की होती है। आंख बंद करके बैठने, चंदन का तिलक लगाने, अच्छे कपड़े पहनने, अच्छा गाने, मंदिर जाने और केवल कथा में बैठकर आने यानी दिखावे से भगवान की प्राप्ति नहीं होती है। परमात्मा से प्राप्ति के लिए दिल से ईश्वर की भक्ति जरूरी है। उन्होंने कहा कि काल महाकाल का कोई समय नहीं होता है। जिस प्रकार मृत्यु आने का कोई समय नहीं होता है। शाम को भजन कार्यक्रम हुए। इस पावन मौके पर परीक्षित सोनू मंजू माहौर,शंकर लाल, नंदलाल छत्तानी,अजय माहौर पूर्व पार्षद श्याम भोजवानी,पार्षद शरद चौहान,विष्णु कुशवाह,अमित पटेल,पंडित विद्या सागर,मनोज सिखरवार,वीरू सैनी,मीनू सेन,मनोज तीर्थानी,सत्यम शर्मा,
……….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *