थाना शमशाबाद पुलिस टीम द्वारा जमीनी विवाद के चलते हुयी मृत्यु सम्बन्धी प्रकरण में संलिप्त 02 अभियुक्तगण को 24 घण्टे के अन्दर किया गया गिरफ्तार Tv92News

Spread the love

थाना शमशाबाद पुलिस टीम द्वारा जमीनी विवाद के चलते हुयी मृत्यु सम्बन्धी प्रकरण में संलिप्त 02 अभियुक्तगण को 24 घण्टे के अन्दर किया गया गिरफ्तार

दिनांक 27.06.2025 को वादी श्री बलवन्त सिंह द्वारा थाना शमशाबाद पर तहरीर दी गयी कि दिनांक 26.06.2025 को वादी के पैतृक गांव हिरनेर में वादी की जमीन को वादी के परिवारीजनों द्वारा जोता जा रहा था। जिसकी जानकारी होने पर वादी अपने पिता श्री दरवन सिह के साथ खेत पर पहुँचा तो वादी के परिवारीजनों द्वारा जान से मारने की नियत से वादी व वादी के पिता के ऊपर टैक्टर चढा दिया जिससे वादी के पिता गम्भीर रूप से घायल हो गये। जिन्हे लेकर अस्पताल गये तो डॉक्टर द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। जिस सम्बन्ध मे थाना शमशाबाद पर मु0अ0सं0 166/25 धारा 191(2)/105/115(2)/352 बीएनएस पंजीकृत किया गया।

उक्त प्रकरण को गम्भीरता से लेते हुये अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु उच्चाधिकारियों द्वारा थाना शमशाबाद पर पुलिस टीमों का गठन किया गया इसी क्रम में दिनांक 28.06.2025 को थाना शमशाबाद पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में चैकिंग की जा रही थी। दौराने चैकिंग पुलिस टीम को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुयी कि उक्त घटना में संलिप्त अभियुक्तगण गढी जहान सिंह मोड पर खडे है। पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर तत्काल कार्यवाही करते हुये अभियुक्तगण हरीबाबू व लाखन सिंह को गढी जहान सिंह मोड से गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्तगण का विवरणः-

01. हरीबाबू पुत्र पोतीराम निवासी ग्राम हिरनेर थाना शमशाबाद कमिश्नरेट आगरा।

02. लाखनसिंह पुत्र पोतीराम निवासी ग्राम हिरनेर थाना शमशाबाद कमिश्नरेट आगरा।

> आपराधिक इतिहासः-

01. मु0अ0सं0 166/25 धारा 191(2)/105/115(2)/352 बीएनएस थाना शमशाबाद कमिश्नरेट आगरा। पुलिस टीम का विवरणः-

01. प्रभारी निरीक्षक श्री हंसराज भदौरिया थाना शमशाबाद कमिश्ररेट आगरा।

03.व0उ0नि0 श्री रमेश चन्द्र माथुर थाना शमशाबाद कमिश्ररेट आगरा।

04.30नि0 श्री संदीप सिंह थाना शमशाबाद कमिश्ररेट आगरा।

05.30नि0 श्री अनिल कुमार थाना शमशाबाद कमिश्ररेट आगरा।

08.है0का0 वीरेन्द्र सिंह है0का0 प्रवीन कुमार थाना शमशाबाद कमिश्ररेट आगरा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *