थाना बाह पुलिस टीम व सर्विलांस सेल पूर्वी जोन द्वारा संयुक्त रुप से कार्यवाही करते हुये थाना बाह क्षेत्रान्तर्गत मारपीट कर, कार से टक्कर मारने के दौरान हुयी हत्या सम्बन्धी प्रकरण में संलिप्त 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार…
दिनांक 13.03.2025 को वादिया द्वारा थाना बाह पर तहरीर दी गयी कि दिनांक 12.03.2025 को वादिया के पति सूरज अपने दोस्तो के साथ बटेश्वर मे दर्शन करने जा रहें थे। रास्ते में टंकी चौराहे के पास अजयराज सिंह पुत्र राजवीर सिंह, आशीष पुत्र होराम सिंह, प्रशान्त पुत्र राजप्रकाश व विपिन पुत्र लाखनसिहं आदि लोग द्वारा वादिया के पति के साथ लाठी डण्डा व सरिया से मारपीट करना शुरू कर दिया जिससे वादिया का पति गम्भीर रूप से घायल हो गया, वादिया के पति द्वारा जान बचाकर भागने का प्रयाय किया गया। कुछ आगे चलकर बाह रोड पर उक्त लोगों द्वारा वादिया के पति को बलेनो कार के टक्कर मार दी गयी, दौराने इलाज जिसकी मृत्यु हो गयी। उपरोक्त प्रकरण के सम्बन्ध में थाना बाह पर मु0अ0सं0 43/25 धारा 191(2)/191(3)/190/115(2)/109(1)/103 (2) बीएनएस पंजीकृत किया गया।
दिनांक 22.03.2025 को थाना बाह पुलिस टीम व सर्विलांस सेल पूर्वी जोन द्वारा संयुक्त रुप से कार्यवाही करते हुये उपरोक्त प्रकरण में संलिप्त 01 अभियुक्त अजयराज सिंह पुत्र राजवीर सिंह यादव निवासी ग्राम खोड़ मजरा इटायली थाना बाह जिला आगरा को आर्मी यूनिट वाडमेर जनपद राजस्थान से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-
अजयराज सिंह पुत्र राजवीर सिंह यादव निवासी ग्राम खोड़ मजरा इटायली थाना बाह कमिश्नरेट आगरा।
आपराधिक इतिहासः-
मु0अ0सं0 43/25 धारा 191(2)/191(3)/190/115(2)/109(1)/103(2) बीएनएस थाना बाह कमिश्नरेट आगरा।
पुलिस टीम का विवरणः-
01. प्रभारी निरीक्षक श्री सुरेश चन्द्र गौतम थाना बाह, कमिश्नरेट आगरा।
02. निरीक्षक अपराध राजीव त्यागी थाना बाह, कमिश्नरेट आगरा।
03. उ0नि0 श्री गौरव बाल्यान प्रभारी सर्विलांस सेल पूर्वी जोन कमिश्नरेट आगरा।
04. प्रशिक्षु उ0नि0 श्री आयुष कुमार थाना बाह कमिश्नरेट आगरा।
05. प्रशिक्षु उ0नि0 श्री सुदीप कुमार थाना बाह कमिश्नरेट आगरा।
06. है0का0 ऋषिपाल सिंह, है0का0 महेन्द्र सिंह, है०का0संदीप, का०शुभम, का0 पंकज कुमार, का0 अजय सिंह सर्विलांस सेल (पूर्वी जोन) कमिश्नरेट आगरा।
07. का0 अतुल यादव थाना बाह कमिश्नरेट आगरा।
मीडिया सेल. पूर्वी जोन कमिश्नरेट आगरा।


