थाना शमशाबाद पुलिस टीम द्वारा अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर युवती की हत्या सम्बन्धी प्रकरण में संलिप्त 01 अभियुक्ता (मृतिका की सास) को किया गया
गिरफ्तार….
दिनांक 22.04.2025 को वादी श्री गोपाल सिह द्वारा थाना शमशाबाद पर तहरीर दी गयी कि वादी ने अपनी पुत्री की शादी हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार दिनांक 01.03.2025 को सोनू पुत्र प्रकाशीराम निवासी झारपुरा के साथ की थी। शादी के वाद ससुरालीजनों द्वारा अतिरिक्त दहेज का मांग को लेकर वादी की पुत्री को मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताडित किया जाने लगा। दिनांक 21.04.2025 को वादी की पुत्री की अतिरिक्त दहेज की मांग के चलते हत्या कर दी गयी। जिस सम्बन्ध मे थाना शमशाबाद पर मु0अ0सं0 103/25 धारा 85/80(2)/238 बीएनएस व दहेज एक्ट पंजीकृत किया गया।
उक्त प्रकरण को गम्भीरता से लेते हुये अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु उच्चाधिकारियों द्वारा थाना शमशाबाद पर पुलिस टीमों का गठन किया गया इसी क्रम में दिनांक 28.06.2025 को थाना शमशाबाद पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में चैकिंग की जा रही थी। दौराने चैकिंग पुलिस टीम को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुयी कि उक्त घटना में संलिप्त अभियुक्ता (मृतिका की सास) टूला तेवरिया के पास खडी है। पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर तत्काल कार्यवाही करते हुये अभियुक्ता (मृतिका की सास) को टूला तेवरिया से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्ता का विवरणः-
रामप्यारी (काल्पनिक नाम) पत्नी प्रकाशीराम निवासी झारपुरा थाना शमशाबाद कमिश्नरेट आगरा। आपराधिक इतिहासः-
01.मु0अ0सं0 103/25 धारा 85/80(2)/238 बीएनएस व दहेज एक्ट थाना शमशाबाद कमिश्नरेट आगरा।
पुलिस टीम का विवरणः-
01. प्रभारी निरीक्षक श्री हंसराज भदौरिया थाना शमशाबाद कमिश्ररेट आगरा।
03.30नि0 श्री कुवँरपाल सिंह थाना शमशाबाद कमिश्ररेट आगरा।
04.30नि0 श्री विशाल कठेरिया थाना शमशाबाद कमिश्ररेट आगरा।
08.म० है0का0 लवली)का (0) सत्यम का) विनीत कुमार थाना शमशाबाद कमिश्ररेट आगरा।
मीडिया सेल, पूर्वी जोन कमिश्नरेट आगरा।
Search


