आगरा बिग ब्रेकिंग -फेसबुक/इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त ने महिला थाने में किया आत्मसमर्पण Tv92News

Spread the love

फेसबुक/इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त ने महिला थाने में

किया आत्मसमर्पण

दिनांक-16.03.2025 को वादिया द्वारा महिला थाना पर सूचना दी गई कि वादिया की सनी पुत्र राधेश्याम से फेसबुक व इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी, उसके बाद वादिया की सनी से फोन पर बात होने लगी, सनी ने वादिया को आश्वासन दिया कि वादिया का पति से तलाक होने के बाद वह उससे शादी कर लेगा, शादी का झांसा देकर वादिया के साथ कई बार दुष्कर्म किया और आपत्तिजनक फोटो व वीडियो बना लिए, सनी वादिया को व्हाट्सअप पर वादिया व वादिया के पुत्र को जान से मारने की धमकी दे रहा है। इस संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर दिनांक-16.03.2025 को महिला थाना पर मु0अ0सं0-26/25 धारा-69)/351(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया।

उपरोक्त घटना में संलिप्त अभियुक्त की गिरफ्तारी हुतु महिला थाना पर पुलिस टीम का गठन किया गया, गठित टीम द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु अभियुक्त के मिलने के सम्भावित स्थानों पर लगातार दबिश दी जा रही थी, अभियुक्त द्वारा दिनांक-14.04.2025 को महिला थाना आकर आत्मसमर्पण किया गया, पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को पुलिस हिरासत में लेकर अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-

सनी पुत्र श्री राधेश्याम निवासी- पृथ्वीनाथ चौराहा से दौरेठा फाटक गली नं0-5 शाहगंज, आगरा।

अपराधिक इतिहास का विवरणः-

मु0अ0सं0-26/25 धारा-69/351 (2) बीएनएस महिला थाना, कमिश्नरेट आगरा।

पुलिस टीम का विवरण-

01. प्रभारी निरीक्षक पूनम रानी, महिला थाना, कमिश्नरेट आगरा।

02. महिला उ0नि0 रेखा देवी, महिला थाना, कमिश्नरेट आगरा।

03. उ0नि0 छोटे लाल, महिला थाना, कमिश्नरेट आगरा।

04. का0 अफजल, महिला थाना, कमिश्नरेट आगरा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *