महिला को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की घटना में वांछित अभियुक्त को थाना सिंकदरा पुलिस टीम द्वारा किया गया
गिफ्तार
वादी द्वारा दिनांक 21.03.2025 थाना सिकंदरा पर सूचना दी गई कि वादी को वादी के साले ने फोन कर बताया कि दिनांक 15.03.2025 को वादी की पत्नी की शास्त्रीपुरम देहतोरा में किराये के मकान में संदिग्ध मौत हो गयी है, वादी की पत्नी वादी के बड़े बेटे को लेकर पिछले कई वर्षों से पवन सिकरवार पुत्र साहब सिंह के साथ रहती थी और पवन सिकरवार वादी की पत्नी से झगड़ा करता था व प्रताडित करता था और आत्महत्या के लिए उकसाता था। पवन की प्रताड़ना से परेशान होकर वादी की पत्नी ने आत्महत्या कर ली है। इस सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सिकंदरा पर मु0अ0सं0 168/2025 धारा 108 बीएनएस पंजीकृत किया गया।
महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने वाले अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थाना सिकंदरा पर पुलिस टीम का गठन किया गया, दिनांक 16.07.2025 को गठित पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में गश्त/चैकिंग की जा रही थी, इसी दौरान मुखबिर द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर महिला को आत्महत्या करने के लिए प्रेरित करने की घटना में वांछित अभियुक्त पवन सिकरवार को राजेश्वरी मन्दिर के पास शमशाबाद रोड से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-
पवन सिकरवार पुत्र श्री सहाब सिंह निवासी पूनम विहार कालोनी बरौली अहीर शमशाबाद रोड
थाना ताजगज आगरा
अपराधिक इतिहास का विवरणः-
मु0अ0सं0 168/2025 धारा 108 बीएनएस थाना सिकन्दरा कमिश्नरेट आगरा।
पुलिस टीम का विवरण-
01. प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार शर्मा, थाना सिकंदरा, कमिश्नरेट आगरा।
02. 30नि0 अंकुर राठी थाना सिकंदरा, कमिश्नरेट आगरा।
03. उ0नि0 विरेन्द्र सिंह थाना सिकंदरा, कमिश्नरेट आगरा।
04. का0 जितेन्द्र सिंह थाना सिकंदरा, कमिश्नरेट आगरा
05. का0 तरूण कुमार थाना सिकंदरा, कमिश्नरेट आगरा


