ताज सुरक्षा पुलिस एवं टूरिज्म पुलिस की सहायता से ग्रुप से विछड़ी 70 वर्षीय महिला पर्यटक को मिलाया गया, Tv92News

Spread the love

आगरा बिग ब्रेकिंग

ताज से बिछड़ी साउथ अफ्रीका की 70 वर्षीय महिला पर्यटक,तो वहीं हरसंभव मदद को खड़ी ताज सुरक्षा पुलिस ने ग्रुप से मिलाया ,
ताज सुरक्षा पुलिस एवं टूरिज्म पुलिस की सहायता से ग्रुप से विछड़ी 70 वर्षीय महिला पर्यटक को मिलाया गया,
ग्रुप से मिल जाने पर विदेशी महिला पर्यटक ताज सुरक्षा पुलिस की कार्यशैली को देख भावुक होगई ,

आपको बतादें,आज 8 नवंबर 2025
साउथ अफ्रीका से ताजमहल देखने आए 24 सदस्यीय पर्यटकों के ग्रुप से 70 वर्षीय महिला पर्यटक लीला पिल्लई ताजमहल देखने के बाद शाम लगभग 4:00 बजे गलती से पश्चिम निकास द्वार से बाहर आ गई और वह पश्चिमी पार्किंग तक अकेले ग्रुप के साथियों को खोजते हुए पहुंच गए जबकि उनके अन्य साथी पूर्वी गेट से बाहर चले गए जो उनका काफी देर तक इंतजार करते रहे बिछड़ी हुई महिला पर्यटक द्वारा अपने ग्रुप के साथियों से बिछड़ने की सूचना पश्चिमी पार्किंग में नियुक्त थाना ताज सुरक्षा पुलिस की क्विक रिस्पांस टीम के प्रभारी उप निरीक्षक शिवराज सिंह को दी गई सूचना पर प्रभारी निरीक्षक ताज सुरक्षा श्री तिलक राम भाटी के निर्देशन में पर्यटक सुविधा केंद्र पश्चिम पार्किंग पर नियुक्त टूरिज्म पुलिस के उपनिरीक्षक अजय कुमार की टीम एवं थाना ताज सुरक्षा पुलिस के उप निरीक्षक शिवराज सिंह की टीम महिला पर्यटक के साथियों की खोज में निकल गई सीसीटीवी फुटेज आरटी सेट मैसेज रेडियो अनाउंसमेंट से प्रसारण कराया गया फल स्वरुप 30 मिनट के अंदर उनके ग्रुप के साथियों को पूर्वी गेट से खोज कर उन्हें वहां सुरक्षित पहुंचाकर साथियों से मिलाया गया महिला पर्यटक के ग्रुप के साथियों से मिलते हुए बहुत भावुक हो गई और उन्होंने आगरा पुलिस की सहायता के लिए बहुत धन्यवाद किया।
पुलिस टीम में शामिल ,उप निरीक्षक शिवराज सिंह ,उप निरीक्षक नेपाल सिंह ,आरक्षी शैलेंद्र कुमार, महिला आरक्षी अनुपम ,टूरिज्म पुलिस पर्यटन सुविधा केंद्र से उप निरीक्षक अजय कुमार, कांस्टेबल अशोक कुमार ,थे,
आगरा से tv92न्यूज़ से अनीस सैफ़ी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *