14.09.2024 स्वीगी कर्मचारी के साथ मारपीट करते हुए उसकी जेब में रखे रू0 2,500/- एवं मोटरसाइकिल लूट की घटना में संलिप्त 02 अभियुक्तों को थाना सिकंदरा पुलिस टीम द्वारा किया गया गिरफ्तार…..
दिनांक 14.09.2024 को वादी द्वारा थाना सिकंदरा पर सूचना दी गई कि वादी स्वीगी डिलेवरी का कार्य करता है और दिनांक 13.09.2024 वादी एक आर्डर को देने के लिए मोबाइल पर प्राप्त लॉकेशन पर पैट्रोल पम्प के पास पहुँचा तो वहा कुछ अज्ञात लोगों ने ऑर्डर का खाना लेकर रूपये नही दिये और जब वादी ने उन लोगों से रूपये मांगे तो उन्होनें वादी के साथ मारपीट करते हुए बादी के रू0 2,500/- और वादी की मोटरसाइकिल भी लूट कर भाग गए। इस सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर दिनांक 14.09.2024 थाना सिकंदरा पर मु0अ0सं0 589/2024 धारा 309 (6) बी. एन. एस पंजीकृत किया गया।
उपरोक्त लूट की घटना के सफल अनावरण और संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु थाना सिकंदरा पर पुलिस टीम का गठन किया गया दिनांक 14.09.2024 को थाना सिकंदरा पुलिस टीम द्वारा गश्त/चैंकिग की जा रही थी इस दौरान मुखबिर द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर स्वीगी कर्मचारी के साथ लूट की घटना में संलिप्त 02 अभियुक्तों को शनिदेव मन्दिर की ओर जंगल के रास्ते से गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्तों के कब्जे से 01 मोटरसाइकिल (लूटी गयी), 02 मोबाइल फोन, रू0 1000/- (लूटे गये) बारमद हुए। बरामदगी के आधार पर पंजीकृत अभियोग में धारा 317 (1) बीएनएस बढौत्तरी की गयी।
पूछताछ का विवरण:- गिरफ्तार अभियुक्तों से बरामद सामान के सम्बन्ध में पूछताछ करने पर गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों नितेश और राहुल ने बताया कि बरामद मोबाइल फोन दोनों अभियुक्तों के है और बरामद रूपये लूटे गये 2500/- रूपयो में से खर्च करने पर बचे शेष रूपये है और बरामद
मोटरसाइकिल स्वीगी कर्मचारी की है जो उन्होनें लूटी थी।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरणः-
01. नितेश पुत्र सुरजीत चौहान मूल निवासी ग्राम बांसुडी थाना बासुडी जनपद बलिया उत्तर प्रदेश वर्तमान पता ओल्ड फरीदाबाद ग्राम खेडीपुर थाना खेडीपुर जिला फरीदाबाद हरियाणा। 02. राहुल पुत्र बबलू निवासी ओल्ड फरीदाबाद भारत कालोनी थाना खेडीपुर जिला फरीदाबाद हरियाणा।
आपराधिक इतिहास का विवरणः-
मु0अ0सं0 589/2024 धारा-309(6)/317(1) बीएनएस थाना सिकंदरा, कमिश्नरेट
आगरा।
बरामदगी का विवरणः-
01.02 मोबाइल फोन ।
02.01 मोटरसाइकिल (लूट की)।
03. रू0 1000/-(लूटे गये)।
पुलिस टीम का विवरणः-
01. प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार शर्मा थाना सिकंदरा, कमिश्नरेट आगरा।
02. उ0नि0 धर्मेन्द्र कुमार थाना सिकंदरा, कमिश्नरेट आगरा।
03. प्र0उ0नि0 शुभम कुमार थाना सिकंदरा, कमिश्नरेट आगरा।
04. है0का0 भूपेन्द्र सिंह थाना सिकंदरा, कमिश्नरेट आगरा।
05. है0का0 ललितेन्द्र चौहान थाना सिकंदरा, कमिश्नरेट आगरा।


