Agra:ताजमहल में बिछड़ी दो महिला पर्यटक, ताज सुरक्षा पुलिस ने 30 मिनट में मिलाया Tv92News

Spread the love

ताजमहल में बिछड़ी दो महिला पर्यटक, ताज सुरक्षा पुलिस ने 30 मिनट में मिलाया
📅 12 अप्रैल 2026 | आगरा
ताजमहल घूमने आईं हरियाणा के सिरसा से 50 सदस्यों की एक पर्यटक टीम के साथ एक छोटी सी घटना घटी, जिसे ताज सुरक्षा पुलिस ने तत्परता से संभाल लिया।
ताजमहल का भ्रमण करने के बाद ग्रुप की दो महिला पर्यटक—दर्शना (60 वर्ष) और वाडी (45 वर्ष)—अपने साथियों से परिसर में ही बिछड़ गईं। इस स्थिति से चिंतित ग्रुप के सदस्यों ने तुरंत पश्चिमी गेट पर तैनात ताज सुरक्षा पुलिस को इसकी जानकारी दी।
सूचना मिलते ही उप निरीक्षक शिवराज सिंह ने प्रभारी निरीक्षक तिलक राम भाटी के निर्देशन में तुरंत कार्रवाई शुरू की। पुलिस टीम ने CCTV फुटेज, रेडियो अनाउंसमेंट और RT सेट मैसेज के माध्यम से खोज अभियान चलाया।
👉 मात्र 30 मिनट के भीतर दोनों बिछड़ी हुई महिला पर्यटकों को सुरक्षित खोजकर उनके ग्रुप से मिला दिया गया।
महिला पर्यटकों के सुरक्षित मिल जाने पर पूरे ग्रुप ने आगरा पुलिस की त्वरित और सराहनीय कार्रवाई के लिए आभार व्यक्त किया।
👮‍♂️ पुलिस टीम
उप निरीक्षक शिवराज सिंह
उप निरीक्षक आशना बी
आरक्षी अजीत राठी
✍️ रिपोर्ट: पत्रकार अनीस सैफी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *