थाना इरादतनगर पुलिस टीम द्वारा दुकानों व बन्द
मकानों की दीवार तोडकर, चोरी करने वाले गिरोह के 03 अभियुक्तगणों को किया गया गिरफ्तार… > अभियुक्तगणों के कब्जे से ब्रान्डेड कम्पनियों के कपड़े, गैस सिलेण्डर, अवैध असलाह-कारतूस व नगद कैश बरामद…
दिनांक 11.06.2024 को वादी श्री मोहनलाल जैन द्वारा थाना इरादतनगर पर तहरीर दी गयी कि दिनांक 10.06.2024 की रात्रि में समय करीब 10.15 बजे वादी आगरा-ग्वालियर राजमार्ग स्थित ग्राम मुबारिकपुर से अपने अधिवक्ता से मिलकर, बाईक से अपने घर कुर्राचित्तरपुर आ रहा था। रास्ते में, 03 बदमाश व्यक्तियों द्वारा अवैध असलाह दिखाते हुये वादी से नगद कैश रू0 4500/- लूट लिये। उपरोक्त घटना के सम्बन्ध में थाना इरादतनगर पर मु0अ0सं0 115/24 धारा 392 भा0द0वि0 पंजीकृत किया गया।
दिनांक 23.08.2024 को वादी श्री विजय सिंह द्वारा थाना इरादतनगर पर तहीर दी गयी कि दिनांक 15.08.2024 की रात्रि में समय करीब 10.30 बजे वादी अपनी मोटरसाइकिल नं0 UP80HB0655 से ससुराल ग्राम देवरी से अपने घर जा रहा था। वादी रास्ते में बाईक खडी करके, रिफ्रेश होने लगा। अज्ञात
चोर द्वारा वादी की मोटरसाइकिल को चोरी कर लिया गया। उक्त घटना के सम्बन्ध में थाना इरादतनगर पर मु0अ0सं0 152/24 धारा 303(2) बी.एन.एस. पंजीकृत किया गया।
दिनांक 01.09.2024 को वादी श्री मनेन्द्र सिंह द्वारा थाना इरादतनगर पर तहरीर दी गयी कि वादी की कुर्रा मोड़ चौराहे पर, रतनदीप गारमेन्ट नाम से एक कपड़े की दुकान है। दिनांक 31.08.2024 की शाम
को समय करीब 09.00 बजे वादी अपनी दुकान बन्द करके घर चला गया था। दिनांक 31/01.08/09.2024 की रात्रि में अज्ञात चोरो द्वारा वादी की दुकान की पीछे की दीवार तोड़कर, कपड़ो व नगद कैश की चोरी की गयी। उपरोक्त घटना के सम्बन्ध में थाना इरादतनगर पर मु0अ0सं0 156/24 धारा 305/331(4) बी.एन.एस. पंजीकृत किया गया।
श्रीमान पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट आगरा के निर्देशन में, सहायक पुलिस आयुक्त शमशाबाद के कुशल नेतृत्व में उपरोक्त चोरी की घटनाओं के सफल अनावरण हेतु पुलिस टीमों का गठन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
दिनांक 18.09.2024 को थाना इरादतनगर पुलिस टीम द्वारा चौकी क्षेत्र कुर्रा चित्तरपुर में चोरी की घटनाओं में संलिप्त अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी हेतु संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चैकिंग की जा रही थी। मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुयी कि मुबारिकपुर वाले शराब के ठेके के पास, कुछ संदिग्ध व्यक्ति अवैध असलाह सहित किसी अनहोनी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। पुलिस टीम द्वारा प्राप्त सूचना प्राप्त पर तत्काल कार्यवाही करते हुये 03 अभियुक्तगणों 01. आकाश पुत्र भूरी सिंह 02. अनिल कुमार पुत्र प्रहलाद सिंह 03. राहुल चाहर उर्फ डब्बू पुत्र कुमेर चाहर को ग्राम मुबारिकपुर से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त आकाश के कब्जे से 01 बैंग जिसमें 01 लोअर रंग नीला, 01 टीशर्ट रंग मटमैला, 01 पैकेट में 03 जोडी मौजे (Nike कम्पनी), रू0 250/- एवं कपड़ो के बीच में रखा हुआ 01 अदद अवैध देशी तमंचा व 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ।
अभियुक्त अनिल कुमार के कब्जे से 01 अदद थैली (RATANDEEP लिखी हुयी) जिसमें (01 जीन्स पेन्ट रंग नील (Zara Denimwear कम्पनी), 01 शर्ट रंग भूरा, 02 अंडरवियर (Dollar कम्पनी),
01 पैकेट में 06 रूमाल (Ankur कम्पनी), 02 बनियान रंग सफेद (Dixcy Scott कम्पनी), रू0 220/- व (01 अदद अवैध देशी तमंचा व 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ।
अभियुक्त राहुल चाहर उर्फ डब्बू के कब्जे से 01 थैली (RATANDEEP लिखा हुआ) जिसमें 02 पैन्ट रंग सिलेटी व मटमेले (Glun King कम्पनी), 02 पैन्ट (पन्नी चढी हुयी), 01 टीशर्ट रंग नीला, 01 लोअर रंग नीला, 04 जोड़ी मौजे व रू0 120/- बरामद हुयें तथा झाडियों में 02 अदद सिलेन्डर
Indane कम्पनी बरामद हुयें।
गिरफ्तार अभियुक्तगणों का विवरणः-
01. आकाश पुत्र भूरी सिंह निवासी मनिया थाने के सामने खटीक बस्ती जिला धौलपुर राजस्थान ।
02. अनिल कुमार पुत्र प्रहलाद सिंह निवासी नगला भाडई ककुआ थाना मलपुरा, कमिश्नरेट आगरा।
03. राहुल चाहर उर्फ डब्बू पुत्र कुमेर चाहर निवासी भांडई ककुआ थाना मलपुरा, कमिश्नरेट आगरा।
वांछित अभियुक्तगणों का विवरणः-
01. भोला निवासी ग्राम इटौरा थाना मलपुरा, कमिश्नरेट आगरा।
02. भीकम निवासी ग्राम भांडई ककुआ थाना मलपुरा, कमिश्नरेट आगरा।
पूछताछ का विवरणः (चोरी की घटनाओं का अनावरण)
पुलिस टीम द्वारा पूछताछ करने पर अभियुक्तगणों द्वारा अपने नाम क्रमशः 01. आकाश 02. अनिल कुमार 03. राहुल चाहर उर्फ डब्बू बताया गया।
01. अभियुक्तगणों द्वारा बरामदा कपड़ों के सम्बन्ध में पूछताछ करने पर बताया गया कि तीनों अभियुक्तगणों ने मिलकर अगस्त महिने में कुर्रा मोड़ ग्वालियर हाइवे स्थित दुकान के पीछे की दीवार काटकर चोरी की थी। उक्त चोरी की घटना के सम्बन्ध में थाना इरादतनगर पर मु0अ0सं0 156/24 धारा 305/331(4) बी.एन.एस. पंजीकृत है।
02. अभियुक्तगणों द्वारा बरामदा पैसों के सम्बन्ध में पूछताछ करने पर बताया गया कि तीनों अभियुक्तगणों ने मिलकर जून महिने में कुर्रा मोड के पास स्थित शराब के ठेके के पास 01 व्यक्ति को तमंचा दिखाकर रू0 4500/- लूट लिये थे। उक्त लूट की घटना के सम्बन्ध में थाना इरादतनगर पर मु0अ0सं0 115/24 धारा 392 भा0द0वि0 पंजीकृत है।
03. अभियुक्तगणों द्वारा बरामदा सिलेण्डर Indane के सम्बन्ध में पूछताछ करने पर बताया गया कि तीनों अभियुक्तगणों ने मिलकर कस्बा शमशाबाद ग्राम चित्तौरा के पास 01 स्कूल से 02 सिलेण्डर व अन्य सामान चोरी किया था, जिसमें से 01 सिलेण्डर किसी राहगीर को बेच दिया था एवं 01 सिलेण्डर बचा हुआ था। उक्त चोरी की घटना के सम्बन्ध में थाना शमशाबाद पर मु0अ0सं0 177/24 धारा 305 (A)/131(4) बी.एन. एस. पंजीकृत है।
04. अभियुक्तगणों द्वारा बरामदा सिलेण्डर Indane के सम्बन्ध में पूछताछ करने पर बताया गया कि तीनों अभियुक्तगणों ने मिलकर बस स्टैण्ड के पास बने मकान से चोरी किया था, जिसे बेचने के लिये आये थे। उक्त चोरी की घटना के सम्बन्ध में थाना शमशाबाद पर मु०अ०सं० 171/24 धारा 305(A)/131(4) बी.एन.एस. पंजीकृत है।
05. पुलिस टीम द्वारा खारी नदी पुल के पास ग्वालियर हाइवे से अपाचे मोटरसाइकिल चोरी होने के सम्बन्ध में पूछताछ करने पर अभियुक्तगण राहुल चाहर उर्फ डब्बू व अनिल कुमार द्वारा बताया गया कि अभियुक्त राहुल चाहर उर्फ डब्बू, अभियुक्त अनिल कुमार व उनके 02 अन्य साथी 01. भोला निवासी इटौरा थाना मलपुरा आगरा 02. भीकम निवासी भांडई ककुआ मलपुरा आगरा चारों अभियुक्तगणों ने मिलकर खारी नदी पुल के पास से 01 अपाचे UP80HB0655 चोरी की थी, जो साथी भीकम के पास है। उक्त घटना के सम्बन्ध में थाना इरादतनगर पर मु0अ0सं0 152/24 धारा 303(2) बी.एन.एस. पंजीकृत है।
( खबरों को देखने के लिए चैनल को सब्सक्राइब करें शेयर करें घंटी जरूर बजाएं नीचे दिए गए लिंक को किलिक करें )
https://www.youtube.com/@tv92news6
आपराधिक इतिहासः-
अभियुक्त आकाशः-
01.मु0अ0सं0 156/24 धारा 305/331(4) बी.एन.एस. थाना इरादतनगर, कमिश्नरेट आगरा। 02. मु0अ0सं0 115/24 धारा 392 भा0द0वि0 थाना इरादतनगर, कमिश्नरेट आगरा। 03.मु0अ0सं0 177/24 धारा 305(A)/131(4) बी. एन. एस थाना शमशाबाद, कमिश्नरेट आगरा। 04. मु0अ0सं0 171/24 धारा 305 (A)/131 (4) बी. एन. एस. शमशाबाद, कमिश्नरेट आगरा।
05. मु0अ0सं0 186/24 धारा 379/411 भा0द0वि0 थाना बीटा-02, ग्रेटर नोएड़ा कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर।
अभियुक्त अनिल कुमारः-
01. मु0अ0सं0 156/24 धारा 305/331 (4) बी.एन.एस. थाना इरादतनगर, कमिश्नरेट आगरा। 02. मु0अ0सं0 115/24 धारा 392 भा0द0वि0 थाना इरादतनगर, कमिश्नरेट आगरा। 03. मु0अ0सं0 177/24 धारा 305 (A)/131(4) बी.एन.एस थाना शमशाबाद, कमिश्नरेट आगरा। 04. मु0अ0सं0 171/24 धारा 305 (A)/131(4) बी.एन.एस. शमशाबाद, कमिश्नरेट आगरा। 05. मु0अ0सं0 152/24 धारा 303(2) बी.एन.एस. थाना इरादतनगर, कमिश्नरेट आगरा। 06.मु0अ0सं0 235/20 धारा 188 भा०द०वि० थाना सदर बाजार, कमिश्नरेट आगरा।
अभियुक्त राहल चाहर उर्फ डब्बू:-
01.मु0अ0सं0 156/24 धारा 305/331 (4) बी.एन.एस. थाना इरादतनगर, कमिश्नरेट आगरा। 02.मु0अ0सं0 115/24 धारा 392 भा0द0वि0 थाना इरादतनगर, कमिश्नरेट आगरा। 03.मु0अ0सं0 177/24 धारा 305 (A)/131 (4) बी.एन.एस थाना शमशाबाद, कमिश्नरेट आगरा। 04.मु0अ0सं0 171/24 धारा 305(A)/131(4) बी.एन.एस. शमशाबाद, कमिश्नरेट आगरा। 05.मु0अ0सं0 152/24 धारा 303(2) बी.एन.एस. थाना इरावतनगर, कमिश्नरेट आगरा।
पुलिस टीम का विवरणः-
01. प्रभारी निरीक्षक श्री भूपेन्द्र वालियान थाना इरादतनगर, कमिश्ररेट आगरा। 02.30नि0 श्री सुनील कुमार दीक्षित थाना इरादतनगर, कमिश्ररेट आगरा। 03. प्रशिक्षु उ0नि0 श्री अनिरूद्ध कुमार थाना इरादतनगर, कमिश्ररेट आगरा। 04. प्रशिक्षु उ0नि0 श्री पंकज थाना इरादतनगर, कमिश्ररेट आगरा। 05. प्रशिक्षु उ0नि0 श्री पंकज त्रिपाठी थाना इरादतनगर, कमिश्ररेट आगरा। 06.है0का0 राजवीर सिंह थाना इरादतनगर, कमिश्ररेट आगरा।


