नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म करने की घटना में संलिप्त अभियुक्त को थाना जगदीशपुरा पुलिस टीम द्वारा किया गया गिरफ्तार
दिनांक 22.09.2024 को वादी द्वारा थाना जगदीशपुरा पर सूचना दी गयी कि वादी की पुत्री का रेहान नाम के व्यक्ति से पहले से जान पहचान थी, दिनांक 16.04.2024 को अपने घर मिलने के लिए बुलाया और वादी की पुत्री को शादी का झाँसा देकर उसके के साथ दुराचार किया और उसकी विडीयो बनाकर ब्लेकमेल कर उसका लगातार शारीरिक शोषण करता रहा।
इस सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना जगदीशपुरा पर मु0अ0सं0 542/2024 धारा 376/503 भादवि व 3/4 पोक्सो एक्ट पंजीकृत किया गया।
दिनांक 22.09.2024 को पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में गश्त चैकिंग की जा रही थी, इस दौरान मुखबिर द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म करने की घटना में संलिप्त अभियुक्त रेहान को सेक्टर 08 टैम्पू स्टैण्ड के पास खाली पड़े मैदान से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-
रेहान उर्फ रिहान पुत्र बबलू उस्मानी निवासी सेक्टर 4 बी आवास विकास कालोनी मूल निवासी
किशोरपुरा, मस्जिद के पास थाना जगदीशपुरा आगरा। आपराधिक इतिहास का विवरणः-
मु0अ0सं0 542/2024 धारा 376/503 भादवि व 3/4 पोक्सो एक्ट थाना जगदीशपुरा कमिश्नरेट आगरा।
पुलिस टीम का विवरणः-
01. प्रभारी निरीक्षक आनंदवीर सिंह थाना जगदीशपुरा, कमिश्नरेट आगरा
02. का0 सुरजीत सिंह थाना जगदीशपुरा कमिश्नरेट आगरा।


