आगरा में फ़िज़ियोथेरेपिस्ट के साथ हो रही घटनाओं को लेकर आगरा फिजियोथेरेपी एसोसिएशन ने की अवश्य बैठक TV92News

Spread the love

आगरा फिजियोथेरेपी एसोसिएशन ने की अवश्य बैठक

आगरा में फ़िज़ियोथेरेपिस्ट के साथ हो रही घटनाओं को लेकर *आगरा फिजियोथेरेपी एसोसिएशन* ने आज दिनांक 12-01-2025 को अपने कार्यालय पर एक आवश्यक बैठक रखी जिसमें फ़िज़ियोथेरेपिस्ट के साथ हो रही घटनाओं पर चर्चा की इन घटनाओं से भय का माहौल है जिससे *ट्रांस यमुना कॉलोनी में ओजस फिजियोथेरेपी सेंटर के ऑनर डॉ बी डी खान अलवी* को 4 जनबरी को अग्यात व्यक्ति आनन मोबाइल नंबर 9220617584 से जान से मारने की धमकी तथा काफी गन्दी गलियों व उठा लेने की बात कही गयी थी इन घटनाओं पर चर्चा हुई तथा आगरा फिजियोथेरेपी एसोसिएशन के द्वारा निर्णय लिया गया कि अगर आगरा में किसी भी फ़िज़ियोथेरेपिस्ट के साथ कोई घटना होती है तो एसोसिएशन कंधे से कंघा मिला कर अपने साथियों का साथ देगी तथा प्रशासन से भी गुजारिश की है कि इन घटनाओं पर पूरा ध्यान दें व सख्त से सख्त कानूनी कार्यवाही करें जिससे भयमुक्त माहौल बने जिससे फ़िज़ियोथेरेपिस्ट मरीजों का इलाज कर सकें तथा खुद व अपने परिवार को सुरक्षित महसूस कर सकें
उपस्थित डॉ ब्रह्मवीर सिंह,डॉ धर्मेंद्र शर्मा डॉ गौरव गुप्ता ,डॉ राकेश कुशवाह, डॉ सलिल भदौरिया,डॉ राजकुमार रजावत, डॉ बी डी खान अलवी, डॉ रंजीत सिंह,डॉ सिखा अरोरा,डॉ जीवंती भट्टाचार्य

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *