थाना बमरौली कटारा पुलिस टीम द्वारा मात्र 24 घण्टे के अन्दर दुष्कर्म करने वाले 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार…
दिनांक 14.01.2025 को वादिया द्वारा थाना बमरौली कटारा पर तहरीर दी गयी कि दिनांक 14.01.2025 को सुबह करीब 03.00 बजे वादिया अपने घर पर सो रही थी तभी गुड्डू पुत्र अली मोहम्मद निवासी बडा इकथरा ने वादिया को सोते हुए दबोच लिया व जबरदस्ती दुष्कर्म करने लगा। वादिया द्वारा शोर मचाने पर गुड्डू वादिया को जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। उपरोक्त प्रकरण में थाना बमरौली कटारा पर मु0अ0सं0 07/25 धारा 64(1)/351(2)/333 बीएनएस पंजीकृत किया गया।
दिनांक 15.01.2025 को थाना बमरौली कटारा पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत संदिग्ध व्यक्तियों की चैंकिग तलाश की जी रही थी। चैंकिग के दौरान पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार तत्काल कार्यवाही करते हुये अभियुक्त गुडडू पुत्र अली मोहम्मद को बडा इकथरा मोड के पास से गिरफ्तार किया गया।
> अभियुक्त का विवरणः-
गुड्डू निवासी अली मोहम्मद ग्राम बडा इकथरा थाना बमरौली कटारा, कमिश्नरेट आगरा।
> आपराधिक इतिहास का विवरण:-
मु0अ0सं0 07/25 धारा 64(2)351/(1)/333 बीएनएस थाना बमरौली कटारा कमिश्नरेट आगरा।
> पुलिस टीम का विवरणः-
01. थानाध्यक्ष श्री सौरभ सिंह थाना बमरौली कटारा, कमिश्नरेट आगरा।
02. म०3०नि० अश्वनीपाल थाना बमरौली कटारा, कमिश्नरेट आगरा।
03. प्रशिक्षु० उ०नि० आशीष तिवारी थाना बमरौली कटारा, कमिश्नरेट आगरा।
04. है0का0 राशिद अली थाना बमरौली कटारा, कमिश्नरेट आगरा।
मीडिया सेल, पूर्वी जोन कमिश्नरेट आगरा।


