सविता सैन नंद महासभा ने आयोजित किया कर्पूरी ठाकुर का 101वां जयंती समारोह Tv92news

Spread the love

गरीब, पिछड़े और शोषितों की आवाज बने थे भारतरत्न कर्पूरी ठाकुर: डॉ. गौरव नन्द

देशी माटी-देशी मिजाज के राजनेता थे जननायक कर्पूरी ठाकुर : पवन सिंह

पिछड़ों और वंचितों की सेवा में गुजरा जननायक कर्पूरी ठाकुर का संपूर्ण जीवन

*सविता सैन नंद महासभा ने आयोजित किया कर्पूरी ठाकुर का 101वां जयंती समारोह*

आगरा। गरीबी की कोख से निकले जननायक कर्पूरी ठाकुर पिछड़े व शोषित के लिए मसीहा थे। उन्होंने अपने निर्णय से समाज को एक नई दिशा दी। जिनके आदर्श पर आज भी चलने की जरूरत है। कपूरी ठाकुर ने सभी जाति, धर्म के लोगों के हितों में काम किया है और मुख्यमंत्री रहते हुए बिहार के लिए जो कुछ उन्होंने किया है वह अद्वितीय है। ये कहना था सविता सैन नन्द महासभा की ओर से राजपुर चुंगी स्थित कर्पूरी ठाकुर प्रतिमा स्थल पर आयोजित भारत रत्न कपूरी ठाकुर की 101वी जयंती समारोह में भारतीय अति-पिछड़ा वर्ग महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. गौरव नन्द का। कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि डॉ. गौरव नन्द, विशिष्ट अतिथि समाजसेवी पवन सिंह, जिला पंचायत सदस्य हरिकृपाल सविता ने कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया।

जिलाध्यक्ष व भाजपा जिला संयोजक देवेन्द्र सिंह सविता ने बताया कि सुबह कर्पूरी ठाकुर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर बाइक रैली की शुरुआत हुई। जो प्रतिमा स्थल से शुरू होकर राजपुर रोड, शहीद नगर तिराहा, विवेकानंद चौराहा, शहीद भगत सिंह चौराहा, नेताजी सुभाष चंद्र चौराहा आदि प्रमुख स्थानों से होते हुए पुनः कर्पूरी प्रतिमा स्थल पर समाप्त हुई। समारोह में सविता समाज के लोगो ने आगामी चुनावों में संख्या बल के आधार पर अपनी राजनैतिक हिस्सेदारी की मांग की। सविता समाज के वयोवृद्धजन को वृद्धजन सम्मान से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह सविता,ने कहा जैसे भारत रत्न से इस समाज को सम्मान किया है भाई नरेंद्र मोदी जी और भाजपा को धन्यावाद करता है और सविता समाज को 2027 में राजनीतिक में भागीदारी मिले शीर्ष नेताओं से अपील करता है जितेंद्र कुमार सविता, कैप्टन जगदीश प्रसाद, साहब सिंह, आदेश प्रधान, मुकेश प्रधान, भगवान स्वरूप, मुकेश सविता, महेंद्र नाथ समाधियां विष्णु वर्मा रमाकांत ठाकुर आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *