पुलिस आयुक्त, आगरा द्वारा पुलिस कर्मियों में सकारात्मक परिवर्तन हेतु जारी की गयी शिष्टाचार संवाद नीति के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया Tv92news

Spread the love

पुलिस आयुक्त, आगरा द्वारा पुलिस कर्मियों में सकारात्मक परिवर्तन हेतु जारी की गयी शिष्टाचार संवाद नीति के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया….

पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट आगरा के निर्देशन में दिनांक 02.01.2025 को कमिश्नरेट आगरा के सभी पुलिस कार्मिकों के लिए शिष्टाचार संवाद नीति को लागू किया गया है, इस नीति के तहत पुलिस कर्मियों को शिष्टाचार, संवाद कौशल और व्यावसायिक शिष्टता में दक्ष बनाने के उद्देश्य से आज दिनांक 05.02.2025 को श्री के०के० यादव, प्रभारी प्रशिक्षण सेल, आगरा व डा० नवीन गुप्ता डायरेक्टर (HIMS) एवं उनकी टीम द्वारा पुलिस लाइन्स स्थित प्रशिक्षण केंद्र में एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कमिश्नरेट आगरा में नियुक्त समस्त शाखा/कार्यालय/पेशी/थानों में नियुक्त अधिकारी/कर्मचारीगण को शिष्टाचार और संवाद कौशल के महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस कर्मियों को उनके कार्यों और संवाद में उच्च स्तर की दक्षता, शिष्टता प्रदान करना है, ताकि वे समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को और बेहतर तरीके से निभा सकें। यह कार्यक्रम पुलिस कर्मियों को अधिक

भाविप समर्पित मनाएगा रजत जयंती होगा काव्य गोष्ठी और राष्ट्र सेवा रत्न सम्मान का आयोजन Tv92 news

उत्तरदायी, प्रभावी और सम्मानजनक बनाने में मदद करेगा, जिससे जनता में पुलिस की छवि को सकारात्मक रूप से सुदृढ़ किया जा सके। इस पहल से पुलिस विभाग में पारदर्शिता, विश्वास और बेहतर संवाद को बढ़ावा मिलेगा। पुलिस कर्मियों को उनके कार्यों में सुधार मिलेगा और वे समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को अधिक निष्ठा और समर्पण के साथ निभाने में सक्षम होंगे। इस प्रशिक्षण के माध्यम से उन्हें अपने पेशेवर कार्यों में अधिक शिष्टता और व्यावसायिकता से निपटने की क्षमता प्राप्त होगी।

यह नीति न केवल पुलिस कर्मियों द्वारा जनता के साथ संवाद को सुधारने में सहायक होगी, बल्कि साथी पुलिस कर्मियों के बीच संवाद को भी मजबूत और शिष्टाचारपूर्ण बनाने में मदद करेगी। नीति में वर्णित सभी बिन्दुओं के प्रभावी क्रियान्वयन से पुलिस कर्मियों में संवाद के प्रति सकारात्मक बदलाव नजर आएंगे, जो उनके व्यक्तिगत जीवन को भी बेहतर और खुशहाल बनाएंगे।

रास्ते में खड़ी गाड़ी को हटाने को कहने पर की मारपीट गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती  TV92News

यदि किसी पुलिस कर्मचारी द्वारा फोन पर अभद्रता / बदत्तमीजी की जाती है तो उनका ऑडियो/वीडियों नीचे दिये हुए मोबाइल नम्बरों पर भेजा जा सकता है :-

• पुलिस आयुक्त, आगरा 9454400246

• अपर पुलिस आयुक्त, आगरा 9454400376

• डीसीपी, मुख्यालय – 9454401782

• डीसीपी, यातायात – 9454401008

• डीसीपी, नगर जोन- 9454401007

• डीसीपी, पश्चिमी जोन – 9454401009

• डीसीपी, पूर्वी जोन – 9454401010

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *