आगरा ब्रेकिंग ऑपरेशन टूरिस्ट डिलाइट”
राजस्थान के राजाखेड़ा से ताज भ्रमण पर आए स्कूली बच्चे ताज सुरक्षा के फ्रेंडली संवाद से खुश नजर आए फ्रेंडली
=======================(आगरा) 10 फरवरी 2025
सहायक पुलिस आयुक्त ताज सुरक्षा सैयद अरीब अहमद के निर्देशन में चलाया जा रहा “ऑपरेशन टूरिस्ट डिलाइट” पर्यटकों को भी पसंद आ रहा है। ताजमहल पर आने वाले पर्यटक अपने को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं और आगरा पुलिस की सहायता और सहयोग के लिए उनकी सराहना भी करते नजर आते हैं।
आज ताजमहल देखने के लिए पर्यटकों ने अच्छी संख्या में आगमन किया। आज राजस्थान के धौलपुर जनपद के राजाखेड़ा कस्बे से स्कूली छात्र-छात्राओं का एक समूह ताजमहल देखने के लिए पश्चिमी गेट पर पहुंचा जिन्हें प्रभारी निरीक्षक ताज सुरक्षा तिलकराम भाटी एवं क्विक रिस्पांस टीम द्वारा सभी आवश्यक जानकारियां देकर ताजमहल भ्रमण हेतु सुखद एवं सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराया गया। पर्यटकों ने आगरा पुलिस द्वारा “सेवा सुरक्षा एवं संवेदना” की भावना के साथ की गई सहायता और फ्रेंडली वर्किंग को देखकर बहुत प्रसन्नता व्यक्त की और अपने अनुभव भी साझा किये। सभी पर्यटक ताज सुरक्षा पुलिस की फ्रेंडली वर्किंग से बहुत खुश नजर आए। आपको बता दें प्रभारी निरीक्षक ताज सुरक्षा तिलक राम भाटी द्वारा ताजमहल पर आने वाले पर्यटकों की हर संभव सहायता के लिए थाना ताज सुरक्षा पुलिस की क्विक रिस्पांस टीमें हर समय पश्चिमी गेट पर नियुक्त रहती हैं जो पर्यटकों की किसी भी परेशानी को तुरंत हल कर रही हैं और उनकी हर संभव सहायता कर उन्हें एक अनुकूल माहौल उपलब्ध करा रहे हैं जिसकी सराहना सभी पर्यटकों द्वारा की जाती है।
पुलिस टीम में
उपनिरीक्षक शिवराज सिंह,, उप निरीक्षक शुभम कुमार मुख्य आरक्षी जितेंद्र कुमार
, आरक्षी इंद्रजीत सिंह महिला आरक्षी दीपिका महिला आरक्षी बबीता चौधरी सम्मिलित है।
आगरा राजस्थान के राजाखेड़ा से ताज भ्रमण पर आए स्कूली बच्चे ताज सुरक्षा के फ्रेंडली संवाद से खुश नजर आए फ्रेंडली Tv92News


