कमिश्नरेट थाना अछनेरा, एसओजी/सर्विलांस पुलिस टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए, लूट की घटना में संलिप्त 03 अभियुक्तों को पुलिस मुठभेड़ में किया गिरफ्तार Tv92News

Spread the love

लोकेशन थाना अछनेरा, कमिश्नरेट आगरा

दिनांक 09.03.2025  बिग ब्रेकिंग

थाना अछनेरा, एसओजी/सर्विलांस पुलिस टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए, लूट की घटना में संलिप्त 03 अभियुक्तों को पुलिस मुठभेड़ में किया गिरफ्तार

कब्जे से 02 अवैध तमंचा 03 खोखा व 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर व 02 खोखा 9 एसएम कारतूस, रु0 53000/- व 02 मोटरसाइकिल सहित अन्य सामान बरामद ….

प्रकरण

दिनांक 05.03.2025 को थाना अछनेरा पर वादी श्री जगवीर सिंह पुत्र रमेश सिंह निवासी ग्राम किर्त्या थाना अछनेरा आगरा द्वारा, दिनांक 05.03.2025 को वादी का भतीजे आर्यन, उसकी पुत्रवधु व भतीजे सचिन की पत्नी के साथ रिश्तेदारी से मोटरसाइकिल से आते समय अभियुक्तों ने तमंचा दिखाकर आभूषण लूट लेने के सम्बन्ध में तहरीर दी गई। इस सम्बन्ध में दिनांक 05.03.2025 को थाना अछनेरा पर मु0अ0सं0 55/2025 धारा 309(4) बीएनएस पंजीकृत किया गया।

उक्त घटना के सफल अनावरण हेतु एवं घटना में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु थाना अछनेरा पर पुलिस टीमों का गठन किया गया था। इसी क्रम में दिनांक 08.03.2025 को गठित पुलिस टीम द्वारा क्षेत्रान्तर्गत चैकिंग/गश्त हुए मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित 03 अभियुक्तों को पीताम्बरी कोल्ड स्टोर के पास से पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से 02 अवैध तमंचा 03 खोखा, 02 जिंदा कारतूस 315 बोर व 02 खोखा कारतूस 9 एमएम, 01 बैग, 01 मठ माला (पीली धातु), रु० 53,000/-, 02 मोटर साइकिल (बिना नम्बर प्लेट) बरामद हुई। पुलिस मुठभेड़ के दौरान अभियुक्त दीपक प्रजापति घायल होने के कारण उपचार हेतु अस्पताल भर्ती कराया गया। इस घटना के सम्बन्ध में दिनांक 09.03.2025 को थाना अछनेरा पर मु0अ0सं0 61/2025 धारा

109(1),317(5) बीएनएस व धारा 35,106 बीएनएसएस व धारा 3/25/28 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया।

पूछताछ का विवरणः-

पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों से बरामद रूपयों के सम्बन्ध में पूछताछ की गई तो अभियुक्तों ने बताया कि उन तीनों ने मिलकर 05 मार्च को किर्या पुलिया के पास एक व्यक्ति व दो महिलाओं को तमंचा दिखाकर आभूषण व पैसे लूटे थे जिसमें मिलें कुण्डल को मथुरा हाईवे पर अनजान राहगीर को बीमारी की मजबूरी बताकर 9,000/- रूपये में बेच दिये थे। अन्य रूपयों के बारे में पूछताछ की गयीं तो अभियुक्तों ने बताया कि उन्होंने करीब 25 दिन पहले किरावली फायर ब्रिगेड के पास से रात्रि के समय मो०सा० पर जा रहे एक व्यक्ति के सिर पर तमंचे से वार करके उसके बैग को छीनकर भाग गये थे, जिसमें से मिले पैसों को उन लोगों ने आपस में बाँट लिया था, उसमें से उनके पास 12,000/-रूपये बचे थे, जो बरामद कर लिये हैं, मो0सा0 के सम्बन्ध में पूछताछ की गयीं तो अभियुक्त दीपक ने बताया कि यह मो० सा० उन्होनें बोदला जगदीशपुरा थाना क्षेत्र से चोरी की थी। इस सम्बन्ध में थाना जगदीशपुरा से उपरोक्त मो0सा0 के सम्बन्ध में जानकारी की गयीं तो उक्त मोसा) के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 110/2025 धारा 303(2) BNS 2023 पंजीकृत हैं। दूसरी मोटरसाइकिल के बारे में अभियुक्तों ने बताया कि यह मो0सा0 उन्होनें आगरा से काफी समय पहले चुरायीं थी, उन्हें सही तरीके से याद नहीं हैं, कि यह मो० सा० हमने कब और किस जगह से चुरायीं थी। बरामद सामान के सम्बन्ध में थाना किरावली से जानकारी करने पर पता चला कि उक्त घटना के सम्बन्ध में थाना किरावली पर मु0अ0सं0 42/2025 धारा 309 (6) BNS 2023 पंजीकृत हैं

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:-

1. दीपक प्रजापति पुत्र श्याम प्रजापति निवासी जगनेर रोड ग्राम नरीपुरा थाना शाहगंज आगरा । (पुलिस मुठभेड़ में घायल)

2. नितेश जाटव पुत्र राम सिंह जाटव निवासी नई आबादी नरीपुरा थाना शाहगंज आगरा।

3. शिवा जाटव पुत्र ओमप्रकाश जाटव निवासी नई आबादी नरीपुरा थाना शाहगंज आगरा।

बरामदगी का विवरणः-

1. 02 अवैध तमंचा 03 खोखा, 02 जिंदा कारतूस 315 बोर व 02 खोखा कारतूस 9 एमएम ।

2. 01 बैग

3. 01 मठ माला (पीली धातु)

4. रु0 53,000/-

5. 02 मोटर साइकिल (बिना नम्बर प्लेट)

आपराधिक इतिहास का विवरणः-

1. मु0अ0सं0 55/2025 धारा 309(4)/317 (2) बीएनएस थाना अछनेरा, कमिश्नरेट आगरा।

2. मु0अ0सं0 61/2025 धारा 109 (1) बीएनएस पु0मु0 व 35/106 BNSS व धारा 317(5) BNS व धारा 3/25/28 आर्म्स एक्ट थाना अछनेरा, कमिश्नरेट आगरा।

3. मु0अ0सं0 42/25 धारा 309 (6), 317 (2) बीएनएस थाना किरावली कमिश्नरेट आगरा।

4. मु0अ0सं0 110/25 धारा 303(2) बीएनएस थाना जगदीशपुरा, कमिश्नरेट आगरा।

पुलिस टीम का विवरणः-

1. प्रभारी निरीक्षक श्री विनोद कुमार मिश्रा थाना अछनेरा, कमिश्नरेट आगरा।

2. उ0नि0 सचिन कुमार प्रभारी एसओजी टीम पश्चिमी जोन, कमिश्नरेट आगरा।

3. उ0नि0 अनुज कुमार प्रभारी सर्विलांस सेल, पश्चिमी जोन, कमिश्नरेट आगरा।

4. उ0नि0 अनुज कुमार, उ0नि0 नवजीत सिंह, उ0नि0 अफरोज खान, उ0नि0 (प्रशि०) अतुल कुमार, उ0नि0 (प्रशि०) नमन त्रिपाठी, उ0नि0 (प्रशि०) शिवम, उ0नि० (प्रशि०) प्रखर कुमार थाना अछनेरा, कमिश्नरेट आगरा।

5. उ0नि0 मौ0 आरिफ, हे0का0 मनजीत सिंह, हे0कां0 प्रदीप भाटी, हे0का0 अंकुर कुमार,

कां0 पवन कुमार अत्री, कां० धीरज चौधरी, कां0 विनय, कां० श्याम, कां० पियूष, कां० नवीन, कां0 पवन, कां) नकुल, कां0 गौरव कुमार, कां0 पीयूष एसओजी टीम, पश्चिमी जोन कमिश्नरेट आगरा।

6. हे0कां0 रमन यादव, हे0का0 शिवराम, कां० पुष्पेन्द्र कुमार, कां0 विपिन तोमर, कां) प्रशान्त, कां) मोहित, कां) रोहित सर्विलांस सेल, पश्चिमी जोन, कमिश्नरेट आगरा।

7. हे0का0 मुकेश कुमार, कां० राजकुमार थाना अछनेरा, कमिश्नरेट आगरा।

मीडिया सेल, पश्चिमी जोन, कमिश्नरेट आगरा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *