अवैध मादक पदार्थ (गांजा अनुमानित कीमत लगभग रू0 5,80,000/-) की तस्करी एवं खरीदत-फरोख्त करने वाले 06 अभियुक्तों को थाना रकाबगंज पुलिस टीम द्वारा किया गया गिरफ्तार

Spread the love

एसओजी/सर्विलांस टीम कमिश्नरेट आगरा व थाना रकाबगंज पुलिस टीम की संयुक्त कार्यवाही

अवैध मादक पदार्थ (गांजा अनुमानित कीमत लगभग रू0 5,80,000/-) की तस्करी एवं खरीदत-फरोख्त करने वाले 06 अभियुक्तों को थाना रकाबगंज पुलिस टीम द्वारा किया गया गिरफ्तार…..

श्रीमान् पुलिस आयुक्त, महोदय कमिश्नरट आगरा द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में सहायक पुलिस आयुक्त, सदर के निर्देशन में दिनांक 26.03.2025 थाना रकाबगंज पुलिस टीम व एसओजी/सर्विलांस टीम कमिश्नरट आगरा ने मुखबिर द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर थाना रकाबगंज क्षेत्रान्तर्गत अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी कर खरीद-फरोख्त करने वाले 06 अभियुक्तों को किले के पास पार्किंग में मिट्टी के टीले के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 57 किलो 510 ग्राम (अवैध मादक पदार्थ गांजा अनुमानित कीमत लगभग रू0 5,80,000), 10 मोबाइल फोन, रू0 4890/-,01 स्फिट डिजायर कार (घटना में प्रयुक्त), 01 टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल (घटना में प्रयुक्त) बरामद हुई। उपरोक्त बरामदगी के आधार पर थाना रकाबगंज पर मु0अ0सं0 53/2025 धारा 8/20/29/60 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया।

पूछताछ का विवरणः-

पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों से बरामद अवैध मादक पदार्थ गांजा के सम्बन्ध में पूछताछ करने पर गिरफ्तार तीन अभियुक्तों सुरजीत यादव, भूपेन्द्र सिंह, श्याम राठौर ने बताया कि उन तीनों ने बरामद गांजा स्विफ्ट कार सवार तीनों अभियुक्तों लाल बाबू सिंह, उमेश कुमार

सिंह व अर्जुन सिंह से खरीदा है यह तीनों मादक पदार्थ की तस्करी करते है और वह तीनों इनसे गांजा खरीदकर रूपये कमाने के लिए राह चलते लोगों के बेचते है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरणः-

01. सुरजीत यादव पुत्र सुरेश कुमार यादव निवासी ग्राम कुआँ खेडा थाना ताजगंज जनपद आगरा।

02. भुपेन्द्र सिंह पुत्र स्वः शैलेन्द्र कुमार निवासी ग्राम बुढाना थाना ताजगंज आगरा।

03. श्याम राठौर पुत्र स्वः निनवाराम राठौर निवासी बसई कला थाना ताजगंज।

04. अर्जुन सिंह पुत्र स्वः त्रिवेणी सिंह निवासी भूपोली थाना उदवन्त नगर जिला आरा भोजपुर बिहार।

05. उमेश कुमार सिंह पुत्र अमरेन्द्र सिंह निवासी ग्राम सिमराव थाना चरपुखरी जिला आरा भोजपुर बिहार ।

06. लालबाबू सिंह पुत्र सवारु सिंह निवासी ग्राम तिहर थाना तिहर जिला आरा भौजपुर, बिहार।

आपराधिक इतिहास का विवरणः-

अभियुक्त श्याम राठौरः-

01. मु0अ0सं0 53/2025 धारा 8/20/29/60 एनडीपीएस एक्ट थाना रकाबगंज कमिश्नरेट आगरा।

02. मु0अ0सं0 479/2017 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना ताजगंज, जनपद आगरा।

03. मु0अ0सं0 98/2020 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना सैया जनपद आगरा।

04. मु0अ0सं0 99/2020 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना सैया जनपद आगरा।

05. मु0अ0सं0 101/2020 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना सैया जनपद आगरा।

अभियुक्त सुजीत यादव, भूपेन्द्र सिंह, अर्जुन सिंह, उमेश सिंह, उमेश कुमार सिंह,

लालबाबू सिंहः-.

मु0अ0सं0 53/2025 धारा 8/20/29/60 एनडीपीएस एक्ट थाना रकाबगंज कमिश्नरेट आगरा।

बरामदगी का विवरणः-

01. 57 किलो 510 ग्राम अवैध गांजा (अनुमानित कीमत लगभग रू0 5,80,000/-)1

02. 10 मोबाइल फोन

03. रू0 4890/-

04.01 स्फिव्ट डिजायर कार (घटना में प्रयुक्त)।

05.01 टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल (घटना में प्रयुक्त)।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *