“बांईपुर,आगरा में कांग्रेस सेवादल ने ध्वज वंदन/रवि मिलन कार्यक्रम आयोजित कर जनसमस्याओं को उठाया”
आज दिनांक 29/06/2025, रविवार को बांईपुर,आगरा में कांग्रेस सेवादल शहर अध्यक्ष सचिन चौधरी व जिला अध्यक्ष शान्ति स्वरूप रावत के नेतृत्व में ध्वज वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
ध्वजारोहण इंटक के प्रदेश अध्यक्ष श्री विजय शर्मा व प्रदेश प्रवक्ता अनिल शर्मा ने किया। संचालन राम वकील धाकरे ने किया।अपने संबोधन में श्री शर्मा ने कहा कि “ध्वज वंदन हमारी संगठनात्मक प्रतिबद्धता और देशभक्ति का प्रतीक है। कांग्रेस सेवादल सदैव जनसमस्याओं को प्राथमिकता देता है और जनता की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य करता रहेगा।
ध्वज वंदन के उपरांत राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन किया गया।
कांग्रेस सेवादल के अनेक कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
कार्यक्रम में रवि मिलन द्वारा क्षेत्रीय नागरिक रिटायर्ड सूबेदार वीरेश कुमार आदि के घर जाकर,क्षेत्रीय जनसमस्याएं जैसे खराब सड़कें, जलभराव, पेयजल संकट एवं बिजली आपूर्ति में बाधाओं जैसे मुद्दों को प्रमुख रूप से उठाया गया व
स्थानीय जनता को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं को संबंधित विभागों एवं प्रशासन तक पहुँचाया जाएगा और समाधान के लिए कांग्रेस सेवादल हर स्तर पर संघर्ष करता रहेगा।
कार्यक्रम के संयोजन में कांग्रेस सेवादल के कई वरिष्ठ कार्यकर्ता, युवा नेता एवं समाजसेवी भी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर संगठन को मजबूत करने और जनता के हितों के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम मैं शामिल रहे कांग्रेस सेवादल प्रदेश सचिव जवाहर चाहर,कपूर चंद रावत,अश्वनी कुमार,सचिन ऋषि, पूरन यादव,महेंद्र तिलक,
वीरेश यादव,अनुज शर्मा, विराज गहराना,संजय पंडित,सुनील निगम,रवि सोलंकी,सोनू कनौजिया,सी.पी. सिंह, कमल शर्मा, गौरव शर्मा,अवधेश यादव आदि।
आगरा बांईपुर में कांग्रेस सेवादल ने ध्वज वंदन/रवि मिलन कार्यक्रम आयोजित कर जनसमस्याओं को उठाया TV92News


