थाना मंटोला पुलिस टीम द्वारा भैंस काटने वाले 03 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार Tv92News

Spread the love

थाना मंटोला पुलिस टीम द्वारा भैंस काटने वाले 03 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार…

दिनांक-08.07.2025 को थाना मंटोला पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में गस्त/चेकिंग की जा रही थी, गस्त के दौरान पुलिस टीम के रेलवे लाइन पुल के पास गली में पहुंचने पर मकान के बाहर खड़े कुछ व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगे, शक होने पर पुलिस टीम द्वारा भागते हुए 03 व्यक्तियों को पुलिस हिरासत में लिया गया, पूछताछ करने पर तीनों व्यक्तियों ने बताया कि तीनों ने मिलकर घर के अन्दर भैंस काटी है, पुलिस टीम द्वारा घर के अन्दर जाकर चेक किया गया तो घर के अन्दर पशु के मांस के 02 बड़े टुकड़े (अवशेष बिना खाल के) लगभग 125 किग्रा, 01 छुरा, 02 टुकड़े रस्सी के व एक इलेक्ट्रिक तराजू मौजूद मिला। पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल पर पशु चिकित्सक को बुलाकर बरामद मांस की जांच करायी गयी तो चिकित्सक द्वारा बरामद मांस की प्रथमिक जांच कर बयाता गया कि यह भैंस प्रजाति का है। उपरोक्त बरामदगी के आधार पर थाना मंटोला पर मु0अ0सं0-41/2025 धारा-325 बीएनएस व 3/11 पशु क्रूरता अधिनियम पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:-

01. शहजाद कुरैशी पुत्र वासतअली निवासी ढोलीखार थाना मंटोला, आगरा।

02. फुरकान कुरैशी पुत्र शहजाद निवासी ढोलीखार थाना मंटोला, आगरा।

03. फरमान कुरैशी पुत्र शहजाद निवासी ढोलीखार थाना मंटोला, आगरा।

बरामदगी का विवरणः-

01. 125/- कि0ग्रा0 (भैंस का मांस)

02.01 छुरी व रस्सी के 02 टुकडे

03.01 इलैक्ट्रोनिक तराजू

आपराधिक इतिहासः-

मु0अ0सं0-41/2025 धारा-325 बीएनएस व 3/11 पशु क्रूरता अधि० थाना मंटोला,

कमिश्नरेट आगरा।

पुलिस टीम का विवरणः-

01. प्रभारी निरीक्षक सत्यदेव शर्मा, थाना मंटोला, कमिश्नरेट आगरा।

02. उ0नि0 हरीश चन्द्र, थाना मंटोला, कमिश्नरेट आगरा।

03. प्रशिक्षु उ0नि0 शुभम् चौधरी, थाना मंटोला, कमिश्नरेट आगरा।

04. प्रशिक्षु उ0नि0 गौरव चौधरी, थाना मंटोला, कमिश्नरेट आगरा।

05. प्रशिक्षु उ0नि0 राशिद चौहान, थाना मंटोला, कमिश्नरेट आगरा।

06. प्रशिक्षु उ0नि0 अभय बैनीबाल, थाना मंटोला, कमिश्नरेट आगरा।

मीडिया सेल नगर जोन कमिश्नरेट आगरा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *