Agra Tv92News:इटली देश से आए पर्यटकों की ताज सुरक्षा पुलिस ने हर संभव सहायता कर ताजमहल का भ्रमण कराया

Spread the love

इटली देश से आए पर्यटकों की ताज सुरक्षा पुलिस ने हर संभव सहायता कर ताजमहल का भ्रमण कराया
(आगरा)22 अक्टूबर 2025
प्रभारी निरीक्षक ताज सुरक्षा तिलक राम भाटी के निर्देशन में
“वसुधैव कुटुंबकम” की भावना को आत्मसात करते हुए थाना ताज सुरक्षा पुलिस की क्विक रिस्पांस टीम ताजमहल के पश्चिमी गेट पर देश-विदेश से आने वाले सभी पर्यटकों को एक सुखद एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध करा रही है जिसकी पर्यटकों द्वारा आए दिन सराहना भी की जा रही है।
आज इटली देश से पर्यटकों का समूह ताजमहल देखने पहुंचा जिसकी थाना ताज सुरक्षा पुलिस की क्विक रिस्पांस टीम के द्वारा स्वागत करते हुए उनसे फ्रेंडली वार्तालाप कर ताजमहल की जानकारियां दी गई तथा उनकी हर संभव सहायता कर ताजमहल का भ्रमण एक सुखद वातावरण में कराया गया पर्यटकों ने आगरा पुलिस की सहायता के लिए आभार व्यक्त किया।
पुलिस टीम में
उप निरीक्षक शुभम कुमार वर्मा, आरक्षी शैलेन्द्र कुमार ,महिला आरक्षी गुड्डी देवी सम्मिलित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *