Agra:ताज महल उर्स कमेटी की बैठक संपन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर हुई बात Tv92news

Spread the love

ताज महल उर्स कमेटी की बैठक संपन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर हुई बात (आगरा)12 जनवरी 2026
ताजमहल मैं दिनांक 15, 16 एवं 17 जनवरी को आयोजित होने वाले सालाना उर्स के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक उच्च अधिकारीगगण एवं उर्स कमेटी के सदस्यों के साथ संपन्न हुई जिसमें चादरपोशी हेतु जाने वाली चादरों,पर्यटकों एवं जायरीनों के सकुशल ताजमहल में प्रवेश कराए जाने हेतु विस्तार से चर्चा हुई बैठक में मुख्य रूप से भारतीय पुरातत्व विभाग केंद्रीय औद्योगिक पुलिस बल थाना ताज सुरक्षा थाना पर्यटन थाना ताजगंज के उच्च अधिकारीगण ने भाग लिया। उर्स के पहले दिन दि015 जनवरी को आम पर्यटकों के लिए 2:00 बजे से ताजमहल निशुल्क रहेगा उर्स के दूसरे दिन दि0 16 जनवरी को जुम्मे की नमाज के कारण प्रथम शिफ्ट में सिर्फ नमाजी प्रवेश करेंगे अन्य जायरीनों के लिए 2:00 बजे से प्रवेश होंगे। उर्स के तीसरे और अंतिम दिन दिनांक 17 जनवरी को सुबह से लेकर शाम तक पूरे दिन ताजमहल आम पर्यटकों के लिए निशुल्क रहेगा। बैठक में केंद्रीय औद्योगिक पुलिस बल के कमांडेंट वी के दुबे ताज सुरक्षा के सहायक पुलिस आयुक्त पीयूष कांत राय सहायक कमांडेंट आरके शुक्ला जेपी सिंह आरके त्रिपाठी भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के सहायक अधीक्षक आरके सिंह CA प्रिंस बाजपेई तनुज शर्मा दिलीप कुमार शर्मा विकास कुमार थाना ताजगंज प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह सिरोही थाना ताज सुरक्षा के प्रभारी निरीक्षक तिलक राम भाटी पर्यटन थाना इंचार्ज रूबी सिंह पुलिस चौकी ताजमहल प्रभारी विकास कुमार थाना ताज सुरक्षा क्विक रिस्पांस टीम प्रभारी शिवराज सिंह सहित उर्स कमेटी के इब्राहिम जैदी ताहिरउद्दीन ताहिर इकबाल अहमद आरिफ तैमूरी वाहिद जुगनू जाफरी हाजी असीम बेग सहित सभी पदाधिकारी गण ने भाग लिया बैठक में सर्वसम्मति से सभी प्रस्ताव पर सहमति बन गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *