आगरा-चोरी की घटना का 24 घंटे के अंदर किया गया सफल अनावरण) होटल मे शादी समारोह के आयोजन के दौरान कमरे मे रखे रूपये चोरी करने की घटना में संलिप्त (2) दो अभियुक्तों को थाना नाई की मंडी पुलिस टीम द्वारा किया गया गिरफ्तार, उनके कब्जे से चोरी किये गये 18,540/- रूपये पुलिस ने बरामद Tv92News

Spread the love

लोकेशन-Agra –
रिपोर्ट -मीडिया सेल
रिपोर्टर – अनीस सैफ़ी /आगरा

आज दिनांक- 26.01.2026
चोरी की घटना का 24 घंटे के अंदर किया गया सफल अनावरण) होटल मे शादी समारोह के आयोजन के दौरान कमरे मे रखे रूपये चोरी करने की घटना में संलिप्त (2) दो अभियुक्तों को थाना नाई की मंडी पुलिस टीम द्वारा किया गया गिरफ्तार, उनके कब्जे से चोरी किये गये 18,540/- रूपये पुलिस ने बरामद किये

कल दिनांक 25.01.2026 को वादी द्वारा थाना नाई की मंडी पर सूचना दी गयी कि दिनांक 24.01.2026 को होटल मार्क रॉयल में शादी समारोह का आयोजन था। इसी दौरान किन्हीं अज्ञात चोरों द्वारा होटल के कमरे से रूपये 20,000/- चोरी कर लिये गये है। इस सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना नाई की मंडी पर मु,अ,सं,( 07/2026 धारा 305 (ए) पंजीकृत किया गया।

होटल के कमरे से रूपये चोरी की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी व रूपयो की बरामदगी हेतु थाना नाई की मंडी पर पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीमों ने दिनांक 25/01/2026 मुखबिर द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर चोरी की घटना में संलिप्त (2 ) दो अभियुक्तों करन व सुमित को पंचकुईयाँ कब्रिस्तान से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से चोरी किये गये 18,540 अठरा हजार पांच सौ चालीस रूपये बरामद हुए। उपरोक्त बरामदगी के आधार पर थाना नाई की मंडी पर पंजीकृत अभियोग 07/2026 में धारा 317(2) बीएनएस (BNS)की बढौत्तरी की गयी।

पूछताछ में प्राप्त जानकारी

पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त से बारमद रूपयों के सम्बन्ध में पूछताछ करने पर गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों ने बातया कि वह दोनों होटल में साफ-सफाई का कार्य करते है, दिनांक 24/01/2026 को होटल के रूम नं0 108 की सफाई के दौरान बेड पर रखी जींस की जेब से रूपये 20,000/- चोरी कर लिये थे। कुछ रूपये उन्होनें अपने शोक मौज में खर्च कर दिये जो रूपये बरामद हुए है वह उन्हीं रूपयों में से शेष बचे रूपये है।

गिरफ्तार अभियुक्तों जानकारी प्राप्त हुई

1. सुमित पुत्र स्व० कैलाशी निवासी रावली मंदिर काजीपाडा थाना रकाबगंज जनपद आगरा

2. करन पुत्र राजू निवासी रावली मंदिर काजीपाडा थाना रकाबगंज जनपद आगरा।

अपराधिक इतिहास का विवरण-

मु,अ,सं,-07/2026 धारा 305(ए)/317 (2) बीएनएस थाना नाई की मंडी, कमिश्नरेट आगरा।

बरामदगी का विवरणः-

रूपये 18,540/- (चोरी के)

पुलिस टीम का विवरणः-

1. थानाध्यक्ष हरेन्द्र कुमार थाना नाई की मंडी, कमिश्नरेट आगरा।

2. 30नि0 सागर कालखण्डे थाना नाई की मंडी, कमिश्नरेट आगरा।

3. उ0नि0 अजीत मलिक थाना नाई की मंडी, कमिश्नरेट आगरा।

4. उ0नि0 प्रशांत मलिक थाना नाई की मंडी, कमिश्नरेट आगरा।

5. हे0का0 अतुल कुमार थाना नाई की मंडी, कमिश्नरेट आगरा।

4. हे0का0 रतनेश कुमारथाना नाई की मंडी, कमिश्नरेट आगरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *