आगरा, 29 जनवरी। पापुलेशन सर्विसेज इंटरनेशनल इंडिया (पीएसआई इंडिया) और केनव्यू के सहयोग से गुरुवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के बैठक कक्ष में सेवा प्रदाताओं की अभिमुखीकरण कार्यशाला आयोजित की गयी Tv92News

Spread the love

’डायरिया से डर नहीं” कार्यक्रम के तहत सेवा प्रदाताओं का अभिमुखीकरण

पीएसआई इंडिया व केनव्यू के सहयोग से कार्यशाला आयोजित

आगरा, 29 जनवरी। पापुलेशन सर्विसेज इंटरनेशनल इंडिया (पीएसआई इंडिया) और केनव्यू के सहयोग से गुरुवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के बैठक कक्ष में सेवा प्रदाताओं की अभिमुखीकरण कार्यशाला आयोजित की गयी। कार्यशाला में पीएसआई इंडिया और केनव्यू के सहयोग से जनपद में चलाये जा रहे ‘डायरिया से डर नहीं’ कार्यक्रम को सफल बनाने में सेवा प्रदाताओं (स्टाफ नर्स) की भूमिका पर गहन चर्चा हुई। अभिमुखीकरण का मुख्य उद्देश्य डायरिया के बारे में समुदाय को विस्तार से जानकारी देना, ओआरएस और जिंक से डायरिया रोकथाम के उपायों के बारे में जानकारी देना और चिकित्सक के पास जाने की सलाह देना था।

कार्यशाला में पीएसआई इंडिया के पंकज कुमार ने बताया कि ‘डायरिया से डर नहीं’ कार्यक्रम उत्तर प्रदेश के 13 और बिहार के तीन जनपदों में चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य शून्य से पांच साल तक के बच्चों की डायरिया के कारण होने वाली मृत्यु दर को शून्य करना और दस्त प्रबंधन को बढ़ावा देना है। डायरिया से किसी भी बच्चे की मौत न होने पाए, इसमें स्टाफ नर्स अहम भूमिका निभा सकते हैं।

अभिमुखीकरण कार्यशाला की अध्यक्षता डॉ. रिशी गोपाल ने की। उन्होंने डायरिया के बारे में स्टाफ नर्सों का अभिमुखीकरण करते हुए कहा कि डायरिया से बचाव के लिए स्वच्छता बहुत जरूरी है। इसलिए अपने घर और आस-पास साफ़-सफाई का पूरा ख्याल रखें । बच्चों को कुछ भी खिलाने-पिलाने से पहले हाथों को अच्छी तरह साबुन-पानी से अवश्य धुल लें। उन्होंने ‘डायरिया से डर नहीं’ कार्यक्रम को सफल बनाने में हरसम्भव सहयोग का आश्वासन दिया।

इस मौके पर शहरी स्वास्थ्य समन्वयक आकाश गौतम ने डायरिया पर पीएसआई इंडिया द्वारा कराई जा रही अभिमुखीकरण कार्यशाला की सराहना की एवं आश्वासन दिया कि आगे भी इस तरह के आयोजन में सहयोग करेंगे। इसके साथ ही यह भी कहा कि लोग अपने घरों में ओआरएस एवं ज़िंक जरूर रखें I अभिमुखीकरण कार्यशाला में सोमचंद्र, रक्षा, पीएसआई इंडिया से आरती और स्टाफ नर्स उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *