Agra: स्कूलों में जाकर डायरिया के प्रति बच्चों को जागरुक कर रही स्वास्थ्य विभाग की टीम Tv92News

Spread the love

पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित किया डायरिया के प्रति जागरुक
– स्वास्थ्य विभाग आयोजित कर रहा है स्कूल आधारित गतिविधि
– स्कूलों में जाकर डायरिया के प्रति बच्चों को जागरुक कर रही स्वास्थ्य विभाग की टीम
आगरा, 21 फरवरी 2026।
‘डायरिया से डर नहीं’ कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को मानिक चंद बीर इण्टर कालेज, जगदीश पुरा आगरा में पॉपुलेशन सर्विसेज इंटरनेशनल इंडिया (पीएसआई इण्डिया) और केन्वयू के सहयोग से स्कूल जागरूकता गतिविधि के तहत पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आयुष्मान आरोग्य मंदिर जगदीशपुरा के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ गौरव बघेल रहे। संचालन स्कूल की प्रधानाचार्य सारिका ने किया।
आरोग्य मंदिर जगदीशपुरा के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ गौरव बघेल ने बताया कि डायरिया के प्रति जागरूकता के लिए इस मौके पर बच्चों द्वारा रोल प्ले का भी आयोजन किया गया जिसमे क्रमशः प्रथम,द्वितीय,तृतीय पुरुस्कार के साथ ही रोलप्ले करने वाली छात्राओं को डॉ गौरव द्वारा पुरुस्कृत किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकों को स्वास्थ्य संबंधित जानकारी दी गई। प्रतियोगिता के माध्यम से छात्र-छात्राओं को डायरिया रोकथाम और प्रबंधन के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की गई। रोल प्ले और पोस्टर प्रतियोगिता के माध्यम से डायरिया से बचाव के जरूरी संदेश दिए गए।
सम्पूर्ण कार्यक्रम को सफल बनाने में अर्श काउंसलर रूबी बघेल व अर्श काउंसलर अरविन्द और विद्यालय की प्रधानाचार्य सारिका का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में एएनएम पान देवी, आशा दीपिका, स्कूल स्टाफ और पीएसआई से आरती, पंकज उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *