प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के अजमेर और उत्तर प्रदेश में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने लखनऊ से किया अभियान का शुभारंभ Tv92News

Spread the love

मथुरा में 30 हजार किशोरियों को लगाई जाएगी एचपीवी वैक्सीन
– सर्वाइकल कैंसर से बचाव को गार्डासिल-4 वैक्सीन लगाने के लिए चलाया जाएगा अभियान
– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के अजमेर और उत्तर प्रदेश में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने लखनऊ से किया अभियान का शुभारंभ

मथुरा, 28 फरवरी 2026।
जनपद मथुरा में 30 हजार से अधिक 14 वर्ष की किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी टीकाकरण किया जाएगा। शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इस अभियान का देशव्यापी शुभारंभ राजस्थान के अजमेर से किया गया, वहीं उत्तर प्रदेश में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक द्वारा लखनऊ स्थित केजीएमयू के कन्वेंशन सेंटर से अभियान का शुभारंभ किया गया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राधा वल्लभ ने बताया कि जनपद मथुरा में भी कार्यक्रम के सजीव प्रसारण हेतु कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी मथुरा एवं समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र इकाईयों पर समुचित व्यवस्था की गई जिसमें कि समस्त चिकित्सकगणों, स्वास्थ्य कर्मचारियों, एवं अपार जनमानस के द्वारा प्रतिभाग किया गया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी मथुरा डा0 राधा वल्लभ ने बताया कि जनपद मथुरा में 30,000 से अधिक 14 वर्ष की किशोरियों को एच.पी.वी. टीकाकरण अभियान चलाकर किया जायेगा।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा0 रोहितास सिंह ने बताया कि एच.पी.वी. वैक्सीन हेतु गार्डासिल-4 (क्वाड्रिवैलेंट एचपीवी वैक्सीन), जो कि स्ट्रेन 6, 11, 16 व 18 से बचाव करेगी और सर्वाइकल कैंसर से बचायेगी। इस हेतु प्रशिक्षण, कार्ययोजना, आदि का कार्य किया जा रहा है। कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी पर तैनात डा. आलोक कुमार, डा. अनुज चौधरी, डा. पीयुष सौनी, डॉ. अनुज यादव, हेल्थ पार्टनर प्रतिनिधि एवं अन्य कर्मचारी द्वारा प्रतिभाग भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *