पत्रकार अनीस सैफी | TV92News
सभी नागरिकों की बनेगी आभा आईडी
आभा आईडी से लिंक रहेगा मरीज के संपूर्ण हेल्थ रिकॉर्ड से
आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन की आगरा और अलीगढ़ मण्डल की मण्डलीय कार्यशाला का आयोजन
कार्यशाला में आगरा और मण्डल एवं अलीगढ़ के अपर निदेशक, सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सरकारी और प्राइवेट चिकित्सा संस्थानों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे
सचिव चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और मिशन निदेशक आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन ने मण्डलीय कार्यशाला में प्रगति की समीक्षा की
आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन की मण्डलीय कार्यशाला
आगरा, 13 मार्च 2026।
आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के अंतर्गत, सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण एवं मिशन निदेशक रितु माहेश्वरी की अध्यक्षता में आगरा और अलीगढ़ मण्डल की मण्डलीय कार्यशाला शुक्रवार को फतेहाबाद रोड स्थित होटल सौरा में आयोजित की गई।
कार्यशाला में बताया गया कि वर्ष 2022 से प्रदेश के सभी नागरिकों की डिजिटल स्वास्थ्य आईडी, आभा आईडी (Ayushman Bharat Digital ID), बनाने का कार्य चल रहा है। नागरिक अपनी आभा आईडी आभा एप पर स्वयं या नजदीकी चिकित्सा संस्थानों में बनवा सकते हैं।
आशा, एएनएम, सीएचओ द्वारा आभा आईडी बनाई जा रही है
जिला चिकित्सालय और मेडिकल कॉलेज में पंजीकरण के समय आभा आईडी बनाई जाती है
आभा आईडी से जुड़े हेल्थ रिकॉर्ड — जैसे जांच, इलाज, रिपोर्ट — एक ही स्थान पर संकलित रहेंगे, और नागरिक कभी भी, कहीं भी अपने स्वास्थ्य रिकॉर्ड को आभा आईडी के माध्यम से देख सकेंगे।
कार्यशाला के दौरान जनपदवार समीक्षा भी की गई कि कितने नागरिकों की आईडी बनाई जा चुकी है।
डिजिटल स्वास्थ्य इकोसिस्टम का परिचय
मिशन निदेशक रितु माहेश्वरी ने बताया कि सभी नागरिकों की आभा आईडी बनाई जाएगी।
सभी चिकित्सा इकाई और स्वास्थ्य संस्थान के हेल्थ फैसिलिटी रजिस्टर (HFR)
स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं के यूनिक हेल्थ प्रोफेशनल रजिस्ट्री (HPR)
पर्सनल हेल्थ रजिस्ट्री (PHR)
हेल्थ इनफार्मेशन सिस्टम (HIS)
ये पांचों कम्पोनेंट मिलकर एक संपूर्ण डिजिटल इकोसिस्टम बनाते हैं।
नागरिक अपने रिकॉर्ड को अपनी सहमति से आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के एकीकृत प्लेटफॉर्म पर साझा कर सकते हैं
डाटा पूरी तरह सुरक्षित और गोपनीय रहेगा
सयुंक्त निदेशक डॉ. मोहित सिंह ने डिजिटल प्रेजेंटेशन में बताया कि
स्वास्थ्य संबंधित डेटा आभा आईडी से लिंक होगा
डेटा सुरक्षित रहेगा और उसमें कोई अनधिकृत एडिटिंग नहीं होगी
रोगियों को भौतिक रिपोर्ट ले जाने की आवश्यकता समाप्त होगी
कार्यशाला में उपस्थित प्रमुख अधिकारी
कार्यशाला में उपस्थित थे:
आगरा के जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी
अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, आगरा मंडल
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव
अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, अलीगढ़ डॉ. मोहन झा
जिला चिकित्सालय आगरा के एसआईसी डॉ. राजेंद्र अरोड़ा
इसके अलावा, जनपद मैनपुरी, फिरोजाबाद, मथुरा, अलीगढ़, एटा, कासगंज, हाथरस के मुख्य चिकित्सा अधिकारी तथा प्राइवेट चिकित्सक जैसे
डॉ. पूनम अग्रवाल, अध्यक्ष IMA फिरोजाबाद
डॉ. अंकुर बंसल, आगरा
कार्यशाला में उपस्थित रहे।
मंच संचालन: डिप्टी सीएमओ डॉ. पीयूष जैन।


