माथुर वैश्य हरियाली तीज उत्सव 3 को मनाया जाएगा सामिल होंगी 300 से अधिक महिलाएं TV92 NEWS

Spread the love

माथुर वैश्य हरियाली तीज उत्सव 3 को, शामिल होंगी 300 से अधिक महिलाएं

− माथुर वैश्य महासभा भवन में होगा भव्य आयोजन
− जीवंत होगा 70− 80 के दशक का श्रृंगार, होगी रैंप वॉक भी
− आगरा, फिरोजाबाद और फतेहाबाद मंडलों से आएंगी महिलाएं

आगरा। तीन मंडलों की 300 से अधिक महिलाएं धानी चूनर ओढ़कर जब मल्हार गाएंगी तो धरती के संग सावन की बूंदें भी झूम उठेंगी। यह भव्य नजारा होगा माथुर वैश्य हरियाली उत्सव में।

शुक्रवार को पचकुइयां स्थित माथुर वैश्य महासभा भवन कार्यालय पर माथुर वैश्य तीज उत्सव के आमंत्रण पत्र का विमोचन किया गया। नगर प्रायोजक कंचन अवनीश कांत गुप्ता ने बताया कि तीन अगस्त, दिन शनिवार को महासभा भवन में माथुर वैश्य हरियाली तीज उत्सव मनाया जाएगा। उत्सव में आगरा, फिरोजाबाद और फतेहाबाद मंडलों से 300 से अधिक महिलाएं सहभागिता करेंगी और तीज के उल्लास को सामूहिक रूप से मनाएंगी।

 

कार्यक्रम समन्वयक नीरा दिनेश गुप्ता और शालिनी दिनेश गुप्ता ने जानकारी दी कि शनिवार को दोपहर दो बजे ध्वजारोहण के साथ उत्सव आरंभ होगा। समय बद्धत्ता पुरस्कार की घाेषणा के बाद दीप प्रज्जवलन एवं गणेश वंदना होगी। सावन की मल्हारों संग मनोरंजक खेल होंगे। उत्सव की थीम रेट्रो रखी गयी है, जिसके अन्तर्गत सभी महिलाएं 70 और 80 के दशक की बॉलीवुड अभिनेत्रियों के स्टाइल और लुक को अपनाते हुए रैंप पर उतरेंगी। आत्मविश्वासपूर्ण कदम ताल और अनुशासन के तालमेल पर पुरस्कार दिए जाएंगे।

 

आमंत्रण पत्र विमोचन के अवसर पर उपमा,शशि, कुमकुम, संध्या, शोभा, निशा, उर्मिला, तृप्ति, कल्पना, अलका, अंजली, प्रीति, श्रुति, शिवानी, पूनम, पद्मा, सरिता, अंजना, विनोद, मोनिका, प्रियंका, स्वाति, मीनाक्षी, नीलम आदि उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *