ट्रांसफार्मर बनाने की फैक्ट्री के बाहर रखा ट्रांसफार्मर बनाने में उपयोग होने वाला सामान चोरी करने की घटना में संलिप्त 02 अभियुक्तों को थाना सिकंदरा पुलिस टीम द्वारा किया गया गिरफ्तार |TV92NEWS

Spread the love

ट्रांसफार्मर बनाने की फैक्ट्री के बाहर रखा ट्रांसफार्मर बनाने में उपयोग होने वाला सामान चोरी करने की घटना में संलिप्त 02 अभियुक्तों को थाना सिकंदरा पुलिस टीम द्वारा किया गया गिरफ्तार…..

वादी द्वारा थाना सिकंदरा पर सूचना दी गयी कि वादी ट्रांसफार्मर निर्माण कंपनी में परिवहन मैनेजर के पद पर कार्यरत है और दिनांक 26.05.2024 की रात में किन्हीं अज्ञात चोरों द्वारा इंडस्ट्रियल एरिया स्थित फैक्ट्री से ट्रांसफार्मर में उपयोग होने वाला लोहे व कॉपर का सामान चोरी कर लिया गया है, सीसीटीवी फुटेज देखने पर चोर महिंद्रा मैक्स पिकअप गाडी में सामान भरकर ले जाते हुए दिखाई दिये है। इस सम्बन्ध में वादी द्वारा प्राप्त तहरीर के आधार पर दिनांक 24.07.2024 को थाना सिकंदरा पर मु0अ0सं0 420/2024 धारा 379 भादवि पंजीकृत किया गया।

उपरोक्त चोरी की घटना के सफल अनावरण हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया, दिनांक 01/02.08.2024 की रात को गठित पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में गश्त/चैकिंग की जा रही थी, इस दौरान मुखबिर द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर फैक्ट्री से ट्रांसफार्मर का सामान चोरी करने वाले 02 अभियुक्तों को लखनपुर कट के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से चोरी किया गया सामान जिसमें 250 KVA टॉप कवर, 400 KVA बाटम पैनल, 01 लौहे का गाटर चैनल, 30 एमएम की दो लोहे की शीट तथा कुछ लोहे का समान भरा हुआ व 01 बोलेरो मैक्स गाड़ी (चोरी की घटना में प्रयुक्त) बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर पंजीकृत अभियोग में धारा 411 भादवि की बढौत्तरी की गयी।

पूछताछ का विवरणः-

पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों से बरामद सामान के सम्बन्ध में पूछताछ करने पर दोनों अभियुक्तों हेमन्त और सन्तोष ने बताया कि बरामद सामान उन्होनें लगभग 02 महिने पहले ट्रान्सफार्मर की कम्पनी के सामने फुटपाथ पर रखे सामान से चोरी किया था, जिसमें इनके तीन

साथी मनीष उर्फ बिड्डू, पंकज उर्फ बनिया एवं रोहतास भी शामिल थे। चोरी किये गए सामान में से कुछ सामान उन्होनें बेच दिया है और बाकी बचे सामान को बेचने के लिए जा रहे थे।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरणः-

01. हेमन्त उर्फ हेमेन्द्र बघेल पुत्र शिव सिंह निवासी ग्राम वहतोरा थाना सिकन्दरा आगरा। 02. सन्तोष पुत्र मेंबर सिंह निवासी ग्राम मोहम्मदपुर थाना सिकन्दरा आगरा।

वांछित अभियुक्तों का विवरणः-

01. मनीष उर्फ बिड्डू पुत्र भूरी सिंह निवासी मोहम्मदपुर थाना सिकन्दरा आगरा। 02. पंकज उर्फ बनिया पुत्र सुरेश निवासी मुहम्मदपुर थाना सिकन्दरा आगरा। 03. रोहतास पुत्र राजवीर सिंह निवासी मोहम्मदपुर थाना सिकन्दरा आगरा।

आपराधिक इतिहास का विवरणः-

मु0अ0सं0 420/2024 धारा 379/411 भादवि थाना सिकंदरा कमिश्नरेट आगरा।

बरामदगी का विवरणः-

01. 250 KVA टॉप कवर।

02. 400 KVA बाटम पैनल ।

03. 1 लौहे का गाटर चैनल।

04. 30 एमएम की दो लोहे की शीट तथा कुछ लोहे का समान भरा हुआ। 05.01 बोलेरो मैक्स गाड़ी (घटना में प्रयुक्त)।

पुलिस टीम का विवरणः-

01. प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार शर्मा थाना सिकंदरा, कमिश्नरेट आगरा

02. 30नि0 शिवेन्द्र सिंह निरंजन, उ0नि0 प्रशिक्षु मोहित प्रताप सिंह थाना सिकंदरा कमिश्नरेट आगरा।

03. है0का0 आलोक कुमार, है०का० विशाल कुमार थाना सिकंदरा कमिश्नरेट आगरा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *